फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: Protest against Lalu Yadav over controversial remarks on CM Nitish Kumar, JDU workers protest

Bihar: CM नीतीश पर विवादित टिप्पणी को लेकर लालू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, जदयू कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Wed, 11 Dec 2024 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Dec 2024 03:26 PM IST
सार

Lalu Yadav Controversy: जहानाबाद में जदयू कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन ने लालू यादव की टिप्पणी पर बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। इस घटना ने राज्य की राजनीति में तीखी बहस छेड़ दी है, जहां भाषा की मर्यादा और महिला सम्मान जैसे मुद्दे केंद्र में हैं।
 

विज्ञापन
Jehanabad: Protest against Lalu Yadav over controversial remarks on CM Nitish Kumar, JDU workers protest
राजद के शीर्ष नेता लालू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते जदयू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में जहानाबाद जिला मुख्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर लालू यादव का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन

 

Jehanabad: Protest against Lalu Yadav over controversial remarks on CM Nitish Kumar, JDU workers protest
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई

महिला समुदाय का अपमान बताया
जदयू कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनकी टिप्पणी को 'असभ्य' और 'निंदनीय' बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी एक सभ्य व्यक्ति को शोभा नहीं देती। जदयू कार्यकर्ताओं ने लालू यादव की टिप्पणी को न केवल मुख्यमंत्री का अपमान बताया, बल्कि इसे महिला समुदाय के प्रति उनकी मानसिकता का द्योतक भी कहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालू यादव के घर में सात बेटियां हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी खुद मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। ऐसे में महिला विरोधी टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jehanabad: Protest against Lalu Yadav over controversial remarks on CM Nitish Kumar, JDU workers protest
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

लालू यादव पर मानसिक दिवालियापन का आरोप
जदयू कार्यकर्ताओं ने लालू यादव की टिप्पणी को 'मानसिक दिवालियापन' करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल समाज में नफरत फैलाने की कोशिश है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह बयान न केवल आधी आबादी का अपमान है बल्कि राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन भी है।


 
लालू यादव की टिप्पणी पर राजनीति गर्म
लालू यादव द्वारा की गई टिप्पणी ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर गर्मी ला दी है। जदयू इसे गंभीर मुद्दा मानते हुए हर स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर लालू यादव ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी, तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed