फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad News: Instead of resolving children's dispute, parents quarrel, youth beaten to death

खेल-खेल में मौत का तमाशा: बच्चों का झगड़ा सुलझाने की जगह उलझ पड़े अभिभावक; ईंट-डंडे से पीटकर युवक की हत्या

Mon, 11 Mar 2024 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Mar 2024 01:33 PM IST
सार

Jehanabad News: घायल युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि रविवार को मारपीट की घटना के बाद इसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Jehanabad News: Instead of resolving children's dispute, parents quarrel, youth beaten to death
मामले की छानबीन करने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जहानाबाद जिला मुख्यालय में एक युवक की लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद में उस वक्त कोहराम मच गया जब खेल-खेल के दौरान दो बच्चों में मारपीट हो गई। बच्चों का झगड़ा घर के बड़े सदस्यों को बीच में खींच लाया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर में घुस कर ईंट-पत्थर से मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले की है। मृतक युवक की पहचान मंटू दास के रूप में हुई है।
विज्ञापन




घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि रविवार को किसी छोटी बात को लेकर दो बच्चों में विवाद हुआ था। उसी को लेकर पड़ोस के बुट्टा दास ने घर में घुस कर मंटू दास की पिटाई कर दी थी। लेकिन आज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंटू की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि रविवार को मारपीट की घटना के बाद इसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और तमाम बिंदुओं पर छानबीन करने में जुट गई है। वहीं, इस घटना से अंबेडकर नगर मोहल्ले में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed