फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad News: DM Alankrita Pandey canceled the contract of Anganwadi Supervisor in bribery case

Bihar: डीएम अलंकृता पांडे ने रिश्वतखोरी मामले में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का अनुबंध किया रद्द, वीडियो हुआ था वायरल

Tue, 10 Dec 2024 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Dec 2024 03:26 PM IST
सार

Jehanabad News: डीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे नैतिक जीवन मूल्यों पर सबसे बड़ा प्रहार है। जिला प्रशासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jehanabad News: DM Alankrita Pandey canceled the contract of Anganwadi Supervisor in bribery case
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए जहानाबाद की जिला अधिकारी अलंकृता पांडे ने मखदुमपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका सावित्री कुमारी का अनुबंध रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें सावित्री कुमारी को आंगनवाड़ी सेविका से रिश्वत लेते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

 
वायरल वीडियो बना कार्रवाई का आधार
जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर 2024 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सावित्री कुमारी कुछ कागजातों के साथ नोट गिनती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को लेकर सार्वजनिक आक्रोश के बाद डीएम अलंकृता पांडे ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया। जिला स्तर पर एक जांच दल का गठन किया गया, जिसने सावित्री कुमारी को भ्रष्टाचार में लिप्त पाया। जांच रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर डीएम ने उनका अनुबंध रद्द करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

 
जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर
जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भ्रष्टाचार हमारे नैतिक जीवन मूल्यों पर सबसे बड़ा प्रहार है। जिला प्रशासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएम की कार्रवाई से जनता में भरोसा बढ़ा
डीएम अलंकृता पांडे की इस सख्त कार्रवाई को लेकर आम जनता में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। लोग इसे प्रशासन के प्रति बढ़ते विश्वास और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देख रहे हैं।
वहीं, सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed