{"_id":"665c7550d5c23327d4021776","slug":"jehanabad-ls-victory-defeat-of-nda-and-india-chandeshwar-chandravanshi-surendra-yadav-exit-poll-2024-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: जहानाबाद से NDA प्रत्याशी बोले- मेरी जीत तय, INDIA के उम्मीदवार ने एग्जिट पोल पर कह दी यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: जहानाबाद से NDA प्रत्याशी बोले- मेरी जीत तय, INDIA के उम्मीदवार ने एग्जिट पोल पर कह दी यह बात
Sun, 02 Jun 2024 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 02 Jun 2024 07:06 PM IST
सार
Jehanabad LS Polls: एनडीए से जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का कहना है कि जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर हर जाति-धर्म के लोगों ने मुझे वोट किया है। ऐसी स्थिति में मेरी जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी तथा इंडिया प्रत्याशी सुरेंद्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत जहानाबाद लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न होने के बाद जीत-हार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। आगामी चार जून को जहानाबाद जिला मुख्यालय के पास स्थित कॉलेज में मतगणना होनी है। मतगणना में ही साफ होगा कि किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। हालांकि इस बीच एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक ओर जहां एनडीए से जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का कहना है कि जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर हर जाति-धर्म के लोगों ने मुझे वोट किया है। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मिला है। ऐसी स्थिति में मेरी जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि इस बार मुझे लोगों का अपार समर्थन मिला। साथ ही हर जगह से मुझे बहुत भारी वोट भी प्राप्त हुआ है। इसलिए मेरी जीत तय है। मेरी लड़ाई किसी से नहीं है। जितना वोट पोल हुआ है उसमें आधा मेरे पक्ष में है और शेष आधा में बाकी अन्य प्रत्याशियों का है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सुरेंद्र यादव ने एग्जिट पोल में एनडीए को दिखाई गई 400 सीट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र के लोग भूखे और प्यासे हैं। ऐसी स्थिति में 405 एग्जिट पोल में दिखाना हास्यापद है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रशासन के लोग सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों के जिताने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। यही कारण है कि मतदान के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी मुझे अब तक वोट पोलिंग पर्सेंट की लिस्ट नहीं दी गई है। जबकि इसके लिए मैंने निर्वाचन पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों को लिखित आवेदन भी दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार चाहे कुछ भी हो, हम छोड़ने वाले नहीं है। इसके लिए कुछ भी करना पड़े।