फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: Fed up with family feud, woman commits suicide, accuses in-laws of murder

Bihar: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप; सास-ससुर और पति फरार

Sat, 10 Feb 2024 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 10 Feb 2024 04:42 PM IST
सार

Jehanabad Hindi News: मृतका के भाई बिरजू चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को मेरे बहनोई ने हम लोगों को सूचना दी कि तुम्हारी बहन ने आत्महत्या कर ली है। जब हम लोग अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि मेरी बहन का शव एक कमरे में रखा हुआ है। मेरी बहन के सास-ससुर और पति घर छोड़कर फरार हैं।

विज्ञापन
Jehanabad: Fed up with family feud, woman commits suicide, accuses in-laws of murder
घोषी थाना, जहानाबाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के जहानाबाद में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। वहीं, मौके से सास-ससुर और पति फरार हो गए। यह घटना घोषी थाना क्षेत्र के प्रखंड कॉलोनी की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली गई। हालांकि मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी बिरजू चौधरी ने अपनी बहन शमिला देवी की शादी घोषी थाना क्षेत्र के प्रखंड कॉलोनी निवासी परमेश्वर चौधरी के बेटे राजू चौधरी से लगभग दो साल पहले हिंदू रीति रिवाज से की थी। शादी के बाद से पति-पत्नी और सास-ससुर ठीक-ठाक से रह रहे थे।
विज्ञापन


मृतका के भाई बिरजू चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात मेरे बहनोई ने मोबाइल से फोन कर हम लोगों को सूचना दी कि तुम्हारी बहन ने आत्महत्या कर ली है। बिरजू ने बताया कि जब हम लोग अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि मेरी बहन का शव एक कमरे में रखा हुआ है। मेरी बहन के सास-ससुर और पति घर छोड़कर फरार हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि मेरी बहन की उन लोगों ने हत्या कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी बहन के गले पर निशान हैं, जिससे लग रहा है कि मेरी बहन ने आत्महत्या की है। मेरी बहन के ससुराल वालों ने उसे तंग तबाह किया, जिसके कारण मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आसपास के लोग इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने जानबूझकर मेरी बहन की हत्या की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना का कारण क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed