फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gayaji Pitru Paksha rituals pinddaan tilanjali pitripaksh saamaan list for karmakand

Pitru Paksha : तीन चीजों से प्रसन्न होते हैं पितर; पितृपक्ष में पिंडदान के लिए सामान की सूची देखें

Sat, 06 Sep 2025 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 05:21 PM IST
सार

Pitru Paksha : गयाजी में पितृ पक्ष मेला आज से शुरू हो गया है। कल से पितृपक्ष का पिंडदान शुरू होगा। आइए जानते हैं कि पितृपक्ष में पिंडदान के लिए वह क्या चीजें हैं, जो पितरों को प्रसन्न करती हैं।

विज्ञापन
Gayaji Pitru Paksha rituals pinddaan tilanjali pitripaksh saamaan list for karmakand
पितृपक्ष मेला क्षेत्र में पिंडदान के लिए दुकानों में सजी पूजन सामग्री।

विस्तार

मोक्ष की नगरी गयाजी धाम में 6 सितंबर से पितृपक्ष मेले का आयोजन हो रहा है। देश-दुनिया के कोने-कोने से आने वाले पिंडदानियों को कर्मकांड और तर्पण के लिए कुछ विशेष सामग्रियों की आवश्यकता होती है। पिंडदानियों को मुख्य रूप से तिल, जल, चावल, कुशा, दही, घी, खीर, जौ, मूंग, सफेद फूल, और सत्तू जैसी सामग्रियों की जरूरत होती है। ऐसा माना जाता है कि इन सामग्रियों से पिंडदान करने पर पितर प्रसन्न होते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


मुख्य सामग्री
  • तिल, जल और चावल: ये पितरों को तर्पण और अर्पण करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।
  • कुशा: श्राद्ध कर्म में कुशा का उपयोग भी महत्वपूर्ण होता है।
  • सत्तू: प्रेतशिला जैसे स्थानों पर कर्मकांड के लिए सत्तू से बने पिंड का उपयोग किया जाता है।
  • उड़द, सफेद फूल, केले: इन वस्तुओं का उपयोग पितरों को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।
  • गाय का दूध, घी और खीर: ये सामग्रियाँ पितरों की संतुष्टि के लिए विशेष रूप से उपयोग की जाती हैं।
  • जौ, मूंग, गन्ना और अन्य खाद्य सामग्री: इन सभी का उपयोग श्राद्ध में किया जाता है।
  • गंगाजल: पितृपक्ष में तर्पण के लिए गंगाजल का उपयोग होता है।
  • तांबे का लोटा: जल और अन्य सामग्री रखने के लिए तांबे के लोटे का उपयोग किया जाता है।

गयाजी में पिंडदान पूरे साल किया जा सकता है। हालाँकि, गया श्राद्ध या गया पिंडदान मुख्य रूप से 17 दिनों के पितृपक्ष मेले के दौरान किया जाता है, जिसे 7, 5, 3 या 1 दिन के कर्मकांड के रूप में भी संपन्न किया जा सकता है।
विज्ञापन

पितृपक्ष मेला क्षेत्र में पिंडदान के लिए दुकानों में सजा समाग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

पितृपक्ष मेला क्षेत्र में पिंडदान के लिए दुकानों में सजी सामग्री।

 

पितृपक्ष मेला क्षेत्र में पिंडदान के लिए दुकानों में सजा समाग्री

पितृपक्ष मेला क्षेत्र में पिंडदान के लिए दुकानों में सजी सामग्री।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed