फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Two suspended including a police officer who beat petrol pump workers, senior SP took action

खबर का असर: गया में पेट्रोल पंप कर्मियों को पीटने वाले पुलिस अधिकारी समेत दो निलंबित, सीनियर SP ने की कार्रवाई

Sun, 01 Sep 2024 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Sep 2024 03:40 PM IST
सार

Gaya News: गया में सीनियर SP ने पेट्रोल पंप कर्मियों को पीटने के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों को निलंबित कर दिया है। अमर उजाला में घटना की खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Gaya: Two suspended including a police officer who beat petrol pump workers, senior SP took action
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में पेट्रोल पंप कर्मियों की पुलिस द्वारा पिटाई करने का मामला अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लिया। मामले को लेकर उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक को जांच का आदेश दिया था। जांच के बाद सीनियर एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार और सिपाही शाहबाज आलम को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। दरअसल, बीते दिन गया शहर के मिर्जा गालिब कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों को पुलिस ने बेवजह पीट दिया था। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

 
यह प्रकाशित हुई थी खबर
गया जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है, जहां पुलिस द्वारा एक पेट्रोल पंप के कर्मियों को बेवजह पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि जिस थाने की पुलिस पेट्रोल पंप कर्मियों को पीट रही है, वह इलाका उस थानाक्षेत्र में नहीं पड़ता है। यह पूरी घटना गया शहर के मिर्जा गालिब कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप की है। हालांकि यह इलाका रामपुर थानाक्षेत्र में पड़ता है। फिलहाल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने गया के सीनियर एसपी आशीष भारती से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गया के मिर्जा गालिब कॉलेज स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारियों की पिटाई की गई। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार एक व्यक्ति कार के प्वाइंट पर पेट्रोल मांगने लगा। उसके बाद कर्मचारी द्वारा कहा गया कि यह चार पहिया गाड़ी का प्वाइंट है। दोपहिया वाहन के लिए दूसरे प्वाइंट से पेट्रोल भरवा लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद स्कूटी सवार व्यक्ति बहुत नाराज हो गया और उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को फोन पर जानकारी दी। उसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। वहीं, पेट्रोल पंप कर्मचारियों की पिटाई के समय कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इधर, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि यह पेट्रोल पंप रामपुर थानाक्षेत्र में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed