फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya Bihar News: Jammu-Kashmir smuggler arrested with 400 kg of narcotic substance doda in Gaya hindi news

Bihar News: ट्रक में यह सामान लेकर बिहार से जम्मू-कश्मीर जा रहा था तस्कर, सुरक्षा बलों ने छापेमारी कर पकड़ा

Wed, 23 Apr 2025 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 06:02 PM IST
सार

एसएसबी 29 वीं बटालियन और बिहार पुलिस की छापेमारी में जम्मू-कश्मीर के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह प्रतिबंधित सामान को ट्रक में लाद कर ले जा रहा था लेकिन समय रहते उसे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Gaya Bihar News: Jammu-Kashmir smuggler arrested with 400 kg of narcotic substance doda in Gaya hindi news
पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया ट्रक, तस्कर और भारी मात्रा में मादक पदार्थ

विस्तार

बिहार के गया में भारी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा बरामद हुआ है। सशस्त्र सीमा बल 29वीं बटालियन और सुहैल सलैया थाना की पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मादक पदार्थ की तस्करी में जुड़े गिरोह के खिलाफ शस्त्र बल को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसएसबी और पुलिस की छापेमारी के दौरान जम्मू-कश्मीर के एक ट्रक से 400 किलो मादक पदार्थ डोडा की बरामदगी की गई है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि वह ट्रक में डोडा लाद कर जम्मू-कश्मीर जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद एसएसबी कमांडेंट ने सशस्त्र सीमा कंपनी के डी समवाय और सुहैल सलैया थाना प्रभारी नारायण कुमार को मिलाकर एक टीम का गठन किया। इनके नेतृत्व में कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद एसएसबी और पुलिस की टीम थाना गेट के समीप वाहनों की तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस और सुरक्षाबलों की तलाशी अभियान देखकर ट्रक छोड़कर भागने लगा। पुलिस और सुरक्षाबलों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


झारखंड के रास्ते जम्मू-कश्मीर जा रहा था
पूछताछ के क्रम में ट्रक चालक ने अपनी पहचान जम्मू-कश्मीर के सोपीया जिले नादिर गांव के रहने वाले अली अहमद मलिक के पुत्र मो. समीर अहमद के रूप में बताया। अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह 400 किलो अफीम का डोडा लेकर झारखंड के रास्ते जम्मू-कश्मीर जा रहा था। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो कई बोरा में डोडा मिला। पकड़ा गया ट्रक जम्मू-कश्मीर की है। जिसकी गाड़ी संख्या JK13H 8336 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC 70th PT Exam: सुप्रीम कोर्ट ने बीपीएससी रीएग्जाम की याचिका खारिज की, ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए अभ्यर्थी
पहले भी पुलिस को मिली है सफलता
मालूम हो कि विगत 31 जनवरी 2025 को सुरक्षाबलों और सोहेल सलैया थाना की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 211.5 किलो डोडा बरामद किया गया था। इस संबंध में गया पुलिस ने बताया कि अपराधियों और मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ सर्च अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed