{"_id":"67ed42df6456c1922609171d","slug":"gaya-bihar-news-bihar-police-arrested-naxalite-vikram-alias-kailu-yadav-who-was-absconding-for-8-years-from-bodh-gaya-gaya-news-c-1-1-noi1233-2791288-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : वर्षों का फरारी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई थानों का है गंभीर आरोपी; जानिये कौन है कुख्यात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : वर्षों का फरारी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई थानों का है गंभीर आरोपी; जानिये कौन है कुख्यात
Wed, 02 Apr 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:38 PM IST
सार
Bihar : पुलिस अधिकारी को एक कॉल आया। कॉल आते ही जिला मुख्यालय में हलचल बढ़ गई। तुरंत यह सूचना एसपी तक पहुंचाई गई। तुरंत जल्दबाजी में रणनीति बनाई गई। परिणाम यह हुआ कि कई वर्षों से फरार चल रहा कुख्यात नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
पुलिस के साथ गिरफ्तार कुख्यात नक्सली
विस्तार
बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आठ सालों से फरार नक्सली विक्रम कुमार उर्फ कैलु यादव को गया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कैलु यादव कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है और उस पर कई गंभीर मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar : होटल मालिक का सर्वेंट क्वार्टर था बंद, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक-युवती मरे मिले; FSL टीम पहुंची
विज्ञापन
लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश
गया पुलिस को लंबे समय से फरार नक्सली विक्रम कुमार उर्फ कैलु यादव की तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बोधगया थाना क्षेत्र के दोमुहान मोड़ के समीप छापेमारी कर विक्रम कुमार उर्फ कैलु यादव को गिरफ्तार किया। वहीं छापेमारी के दौरान कुख्यात नक्सली के साथ औरंगाबाद जिले के रहने वाले लाला शर्मा उर्फ लाल शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आठ साल से फरार नक्सली विक्रम कुमार उर्फ कैलु यादव गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के लखौवा गांव का रहने वाला है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कैलु यादव प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और कई बार सरकारी निर्माण में लगे कर्मचारियों के साथ मारपीट, लेवी जैसे कई गंभीर मामलों में वह शामिल रहा है।
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में हैं दर्ज
इस संबंध में गया के एसएसपी ने बताया कि कैलु यादव पर कई थाना क्षेत्रों में केस दर्ज थे और वह पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस की विशेष टीम और एसटीएफ के संयुक्त प्रयास से गया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। उम्मीद की जा रही है कि उसकी गिरफ्तारी से नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगे भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।