{"_id":"67ea9064d78c210d9408b260","slug":"gaya-bihar-news-bihar-police-arrested-naxalite-rajesh-yadav-who-was-absconding-for-11-years-from-maharashtra-crime-news-gaya-gaya-news-c-1-1-noi1233-2783443-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : 11 साल से फरार एक लाख का इनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, महाराष्ट्र में धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : 11 साल से फरार एक लाख का इनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, महाराष्ट्र में धराया
Mon, 31 Mar 2025 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:17 PM IST
सार
Bihar : बिहार और झारखंड के कुख्यात नक्सली को विशेष पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। वह नक्सली एक लाख रुपए का इनामी था, जिसे पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचकर लायी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार कुख्यात नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव
विस्तार
बिहार पुलिस ने 11 साल से फरार एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव के रूप में हुई है, जो बिहार और झारखंड में कई नक्सली घटनाओं में शामिल था।
इस खबर को भी पढ़िए -Bihar Police : पिता को जेल भेजकर बेटे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, अब आरोपी दारोगा सस्पेंड; एसपी ने की कार्रवाई
कैसे हुई गिरफ्तारी
गया पुलिस को लंबे समय से राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव की तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के महाड़ थाना अंतर्गत MIDC एरिया में छापेमारी की और राजेश को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव पिछले कुछ वर्षों से पहचान बदलकर वहां रह रहा था। गिरफ्तार नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के नेवधी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
इस खबर को भी पढ़ें -Murder Case : ससुराल पहुंचने से पहले ही जूनियर इंजीनियर की चाक़ू गोदकर हत्या, अब वजह खंगाल रही पुलिस
कई मामलों में था वांछित
कुख्यात नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव पर बिहार और झारखंड के कई जिलों में नक्सली हमलों और हिंसक वारदातों के मामले दर्ज थे। गया पुलिस के मुताबिक नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव पर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, निर्माण कार्य रोकना और रंगदारी वसूली जैसे गंभीर आरोप थे। गिरफ्तार कुख्यात नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव पर गया जिले के कोंच थाना और अलीपुर थाना समेत कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज है।
एसटीएफ की बड़ी सफलता
गया पुलिस की विशेष टीम और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस संबंध में गया जिले के सीनियर एसपी ने बताया कि कुख्यात नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव की गिरफ्तारी से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और इससे बिहार और झारखंड में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Politics: सीएम नीतीश की पार्टी जदयू के MLC पहुंचे लालू यादव के पास; गुलाम गौस ने मुलाकात की बताई वजह
अब आगे की कार्रवाई
पुलिस अब कुख्यात नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है। इसके अलावा गिरफ्तार नक्सली को जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस ऑपरेशन से राज्य में सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल बढ़ा है और आम जनता ने भी राहत की सांस ली है।