फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Four people including mother and daughters drowned in a pond in Aurangabad, mourning spread in two villages

Bihar: औरंगाबाद में तालाब में डूबकर मां-बेटियों समेत चार की दर्दनाक मौत, दो गांवों में पसरा मातम

Sun, 17 Aug 2025 07:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 07:30 PM IST
सार

औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। ठेकही गांव में खेत से लौटने के बाद तालाब में हाथ-पैर धोने गई मां अनिता देवी (46) और उनकी दो बेटियां प्रतिमा देवी (25) व रिंकी कुमारी (10) एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूब गईं।
 

विज्ञापन
Four people including mother and daughters drowned in a pond in Aurangabad, mourning spread in two villages
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में मां-बेटियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना दुग्गुल पंचायत के ठेकही गांव की है, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। दूसरी घटना पांती गांव की है, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया।
विज्ञापन


ठेकही गांव में मृतकों की पहचान अखिलेश यादव की पत्नी अनिता देवी (46), बड़ी बेटी प्रतिमा देवी (25) और छोटी बेटी रिंकी कुमारी (10) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खेत का काम खत्म करने के बाद तीनों तालाब में हाथ-पैर धोने गई थीं। इस दौरान रिंकी का पैर फिसल गया और वह तालाब की गहराई में चली गई। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन उतरी और फिर मां भी बचाने पहुंचीं, लेकिन तीनों ही डूब गईं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। हादसे के समय मृतका के पति अखिलेश यादव घर पर नहीं थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु बीडीओ बृजेश कुमार, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी और आश्वासन दिया कि आपदा राहत के तहत बाद में चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म

इसी तरह, पांती गांव में तालाब में डूबने से शैलेश कुमार (16), पिता सुजीत विश्वकर्मा की मौत हो गई। वह बकरी चराने के बाद तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान गहराई में चले जाने से डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों हादसों के बाद ठेकही और पांती गांव में मातम छा गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधान के अनुसार उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed