फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Election workers left for cluster centers to vote

Aurangabad News: मतदान कराने क्लस्टर सेंटर के लिए रवाना हुए चुनाव कर्मी, गर्मी से दिखे परेशान

Thu, 18 Apr 2024 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Apr 2024 03:13 PM IST
सार

Aurangabad News: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में औरंगाबाद संसदीय सीट के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को 2040 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए चुनावकर्मियों की रवानगी आरंभ हो गई है।

विज्ञापन
Election workers left for cluster centers to vote
मतदान कराने कलस्टर सेंटर्स के लिए रवाना हुए चुनाव कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज स्थित इवीएम डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ बारी-बारी से बूथवार क्लस्टर सेंटर के लिए रवाना किया जा रहा है। पहले सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों के कर्मियों को रवाना किया जा रहे है। बाद में निकटवर्ती और शहर के बूथों के मतदान कर्मियों को निर्वाचन सामग्रियों के साथ कलस्टर सेंटर्स के लिए रवाना किया जाएगा। यह प्रक्रिया देर शाम तक पूरी हो जाएगी। क्लस्टर सेंटर से ही शुक्रवार को अहले सुबह निर्वाचन कर्मी बूथों पर पहुंचकर सुबह के 7 बजे से मतदान कार्य आरंभ कराएंगे।     

विज्ञापन


भयंकर गर्मी से हलकान चुनाव कर्मी
भयंकर गर्मी से निर्वाचन कार्य में लगाए गए चुनाव कर्मी हलकान है। एक तो निर्वाचन और मतदान कराने का काम जोखिम भरा है। वहीं भयंकर गर्मी और लू निर्वाचन कर्मियों पर कहर बनकर टूट रही है। चुनाव कर्मी बेहद हलकान और परेशान है। मौसम का तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा है। ऐसे में यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव कर्मियों को किस हद तक परेशानी झेलनी पड़ रही होगी। गर्मी से राहत पाने के लिए कर्मियों ने अपने स्तर से मौसमी ठंडे फलों, पानी और सत्तू आदि का इंतजाम कर रखा है, जिससे वें गर्मी से राहत पाने के प्रयास में लगे है।          
विज्ञापन


लोकतंत्र का पर्व संपन्न कराने को ले चुनाव कर्मी उत्साहित
भले ही चुनाव कर्मियों को गर्मी का मौसम परेशान कर रहा है। इसके बावजूद तमाम परेशानियों को झेलते हुए उत्साहित है। पोलिंग पार्टी से लेकर उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी उत्साह के साथ अपनी ड्यूटी में लगे दिख रहे है। पोलिंग पार्टी में शामिल एक शिक्षक राजकुमार प्रसाद ने कहा कि हम बच्चों को ही शिक्षा नहीं देते बल्कि चुनाव जैसे लोकतंत्र के पर्व को भी संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाते है। हम अपनी भूमिका से खुश है। हमें अपने कार्यों पर गर्व है, क्योंकि हम निर्वाचन कार्य के पहरुएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर्स कर रहे बेसब्री से इंतजार
इधर निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रशासनिक मशीनरी मतदान को सफलता पूर्वक संपन्न कराने की प्रक्रिया में व्यस्त है। वहीं मतदाताओं को अब मतदान की शुभ घड़ी के आने का इंतजार है। वह शुभ बेला 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे आएगी, तब वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


12 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 18.5 लाख से अधिक वोटर
औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 69 हजार 727 मतदाता शुक्रवार 19 अप्रैल को यहां से चुनाव लड़ रहे 12 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इस फैसले की घड़ी में 9 लाख 76 हजार 963 पुरुष, 8 लाख 92 हजार 731 महिला और 33 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इधर, औरंगाबाद जिला प्रशासन ने चुनाव के सारे प्रबंध कर लिए है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर से भी निगरानी होगी। साथ ही कुल 2040 बूथों में 1023 की वेबकास्टिंग भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed