फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Crime in Bihar man who came to attend his niece wedding in Jehanabad was murdered body was thrown into pit

Crime in Bihar: भतीजी की शादी में शामिल होने आए व्यक्ति की हत्या, शव को गड्ढे में फेंका, खुशी की जगह मातम पसरा

Thu, 23 Jan 2025 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 08:47 PM IST
सार

बिहार के जहानाबाद में भतीजी की शादी में शामिल होने आए व्यक्ति की हत्या की गई है। हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। वहीं, खुशी वाले परिवार में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
Crime in Bihar man who came to attend his niece wedding in Jehanabad was murdered body was thrown into pit
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महुआ बीघा गांव के पास एक गड्ढे से संजय शर्मा नामक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। संजय शर्मा स्थानीय निवासी थे और पिछले कुछ दिनों से लापता थे।

विज्ञापन


मृतक के भाई भुटन शर्मा ने बताया कि संजय शर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। आमतौर पर वे प्राइवेट नौकरी करते थे और गांव से बाहर रहते थे। पांच दिन पहले वे किसी काम से घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


गांव की कुछ महिलाएं बधार में घास काटने गईं, तब उन्होंने एक गड्ढे में शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संजय शर्मा के रूप में की। शव पर धारदार हथियार के निशान देखे गए, विशेष रूप से गाल पर गहरे घाव थे। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परस बीघा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाने की एसआई ब्यूटी कुमारी ने बताया कि शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।

परिजनों का दावा है कि संजय की हत्या की गई है। धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान लेने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संजय की हत्या क्यों और किसने की। इलाके में तनाव और डर का माहौल कायम हो गया है। शव मिलने के बाद से महुआ बीघा गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है।लोग घटना से स्तब्ध हैं और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।


पुलिस की अपील
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें। इसके साथ ही आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। जहानाबाद में इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजय शर्मा की हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद होगा। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed