फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Crime: Body of a teenage girl kidnapped from Bihar found in a trolley bag in Bengaluru

Crime: बिहार से अगवा किशोरी का शव बेंगलुरु में ट्रॉली बैग से मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका; जांच जारी

Tue, 27 May 2025 07:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 07:05 PM IST
सार

Bihar: बेंगलुरु की सूर्यनगर थाना पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और फिर शव को ट्रॉली बैग में डालकर रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया। पुलिस को आशंका है कि ट्रॉली बैग को किसी चलती ट्रेन से गिराया गया होगा।

विज्ञापन
Crime: Body of a teenage girl kidnapped from Bihar found in a trolley bag in Bengaluru
इसी सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा जिले से लापता एक 17 वर्षीय किशोरी की लाश कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चांदापुरा रेलवे स्टेशन के पास एक नीले रंग के ट्रॉली बैग में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सूर्यनगर थाना पुलिस ने जब बैग खोला, तो उसमें लड़की का शव पाया गया। मृतका की शिनाख्त नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

फोटो से हुई पहचान, पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट

हिसुआ थाना पुलिस के मुताबिक, मृतका के पिता ने तीन दिन पहले बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि लड़की कई दिनों से लापता थी और उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फोटो के माध्यम से परिजनों ने शव की पहचान की है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन

बेंगलुरु पुलिस को हत्या की आशंका, चलती ट्रेन से फेंका गया शव?

बेंगलुरु की सूर्यनगर थाना पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और फिर शव को ट्रॉली बैग में डालकर रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया। पुलिस को आशंका है कि ट्रॉली बैग को किसी चलती ट्रेन से गिराया गया होगा। शव पर गला दबाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के समय और परिस्थितियों की पुष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉली बैग में नहीं मिला कोई पहचान पत्र

स्थानीय लोगों ने जब स्टेशन के पास ट्रॉली बैग पड़ा देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग को खोला, जिसमें किशोरी का शव मिला। बैग में कोई पहचान पत्र या व्यक्तिगत सामान नहीं मिला है, जिससे शुरुआत में शव की पहचान मुश्किल रही। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क करना शुरू किया।


पढ़ें:  'माई बहिन मान योजना' से बिहार की महिलाओं को मिलेगी 2500 की मासिक सहायता, कांग्रेस का वादा

सोशल मीडिया से मिली कड़ी, हिसुआ पुलिस भी जुटी जांच में

इस घटना की खबर जैसे ही टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई, हिसुआ थाना पुलिस ने इसे अपनी लापता किशोरी के मामले से जोड़कर जांच शुरू की। सूर्यनगर थाना से शव की तस्वीरें और वीडियो मंगवाकर परिजनों से शिनाख्त कराई गई।

इसके बाद मृतका के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पुलिस टीम के साथ बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। उनके साथ जांच अधिकारी एसआई ब्रजेंद्र कुमार भी गए हैं। पुलिस के अनुसार, परिजन मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार को लेकर फैसला लेंगे।

पुलिस को युवक के साथ जाने की आशंका, परिजन चुप्पी साधे

हिसुआ थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजन अभी कई जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि लड़की किसी युवक के साथ घर से निकली थी। हालांकि, रास्ते में क्या हुआ और हत्या किसने की, इसके बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया जा रहा है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed