फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder or Accident Mystery Deepens Over Body Found Between Six-Lane Bridge Pillars in Bihar

Bihar: सिक्स लेन पुल के पिलरों के बीच मिला शव, हत्या या हादसा? रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Tue, 14 Jul 2026 02:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 02:31 PM IST
सार

गया के सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी से मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या, हादसा और अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murder or Accident Mystery Deepens Over Body Found Between Six-Lane Bridge Pillars in Bihar
मौके पर एकत्रित हुए स्थानीय लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गयाजी शहर और मानपुर को जोड़ने वाले सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी से मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस हत्या, हादसा या अन्य किसी कारण सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुबह टहलने निकले लोगों ने दी सूचना
मंगलवार अहले सुबह फल्गु नदी किनारे टहलने पहुंचे लोगों की नजर सिक्स लेन पुल के नीचे नदी में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सात और आठ नंबर पिलर के बीच मिला शव
पुलिस के अनुसार शव सिक्स लेन पुल के सात और आठ नंबर पिलर के बीच मिला है। शुरुआती जांच में शव अधिक पुराना नहीं लग रहा है, लेकिन युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किसी हादसे में हुई, उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया या फिर मामला किसी अन्य कारण से जुड़ा है। पुलिस घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने के साथ आसपास के क्षेत्रों की भी जांच कर रही है ताकि मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें-  BSSC Exam: पटना में बीएसएससी दफ्तर के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, क्या मांग लेकर मेन गेट पर जड़ दिया ताला?


पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि अज्ञात युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया शव ताजा प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

पहचान सबसे बड़ी चुनौती
फिलहाल पुलिस के सामने मृतक की पहचान कराना सबसे बड़ी चुनौती है। आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की सूचनाओं का मिलान किया जा रहा है। यदि जल्द पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार शव का फोटो और विवरण सार्वजनिक कर परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल फल्गु नदी में मिले इस शव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed