फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   bodhgaya to get khadi india global showroom bihar handloom goes local to global

Bihar News: 'लोकल से ग्लोबल तक', खादी को मिला वैश्विक मंच, बोधगया में खुलेगा शोरूम

Wed, 10 Sep 2025 07:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 07:53 AM IST
सार

बोधगया में बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा “खादी इंडिया ग्लोबल शोरूम” खोला जाएगा। पर्यटन विकास निगम से स्वीकृति मिलने के बाद इस शोरूम का निर्माण टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स परिसर में होगा।

विज्ञापन
bodhgaya to get khadi india global showroom bihar handloom goes local to global
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की खादी को नया आयाम देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना की ओर से बोधगया में “खादी इंडिया ग्लोबल शोरूम” की स्थापना की जाएगी। इस प्रस्ताव को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम से मंजूरी मिल चुकी है। शोरूम का निर्माण बोधगया के टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स परिसर स्थित टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर के पास किया जाएगा। यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक सीधे बिहार की खादी, हस्तशिल्प और ग्रामोद्योग उत्पादों से जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन

यह पहल न केवल खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: विजिलेंस टीम ने रिश्वत मामले में डंडारी सीओ को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी से पहले वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी यशपाल मीना ने कहा कि बोधगया में खादी इंडिया ग्लोबल शोरूम और दरभंगा में खादी मॉल की शुरुआत, दोनों ही पहलें “लोकल से ग्लोबल” के विजन को मजबूत करेंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पटना और मुजफ्फरपुर में खादी मॉल संचालित हो रहे हैं, पूर्णिया में निर्माण कार्य चल रहा है और अब गया व दरभंगा की परियोजनाएं भी जुड़ने जा रही हैं। उद्योग विभाग की इन कोशिशों से न केवल कारीगरों और उद्यमियों को नए अवसर मिलेंगे, बल्कि आत्मनिर्भर बिहार अभियान को भी गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed