फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   BJP spokesperson Ajay Alok reached Gaya, attacked Rahul Gandhi and the grand alliance

Bihar: 'उधार के गांधी बनाम असली गांधी', अजय आलोक का राहुल-लालू पर वार, बोले- वोट चोरों की जगह सत्ता नहीं, जेल

Sun, 24 Aug 2025 06:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 06:49 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को "उधार के गांधी" करार दिया और कहा कि वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस के शासनकाल से हुई थी।
 

विज्ञापन
BJP spokesperson Ajay Alok reached Gaya, attacked Rahul Gandhi and the grand alliance
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे। इस दौरान परिसदन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। अजय आलोक ने कहा कि बिहार महात्मा गांधी की कर्मभूमि है, लेकिन आज 'उधार के गांधी' भी सामने आ गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो खुद को गांधी बताते हैं, वे वास्तव में गांधी नहीं हैं। वोटर अधिकार यात्रा निकालकर वे वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, जबकि इतिहास गवाह है कि भारत के इतिहास में वोट चोरी के आरोप में चुनाव रद्द होने वाली पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। उन्होंने राजीव गांधी और फारूक अब्दुल्ला पर भी जम्मू-कश्मीर में चुनाव धांधली के आरोप लगाए।
विज्ञापन


पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन


राजद पर हमला बोलते हुए अजय आलोक ने कहा कि लालू यादव के शासनकाल (1995-2005) में बूथ लूट आम बात थी। उन्होंने कहा, “वोट चोर और बूथ लुटेरे आज मिलकर रैली निकाल रहे हैं और अधिकार यात्रा का नाम दे रहे हैं। यह बिहारी जनता को मूर्ख समझ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग की मतदाता सूची में 98 प्रतिशत नामांकन पूरा हो चुका है, बावजूद इसके महागठबंधन इसे लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी ने फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची से छेड़छाड़ का आरोप लगाया, लेकिन आयोग को न तो कोई सबूत सौंपा और न ही शपथपत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय आलोक ने आरोप लगाया कि विपक्ष की रणनीति केवल अव्यवस्था और भ्रम फैलाने की है ताकि लोग संवैधानिक संस्थाओं से भरोसा उठाकर सड़कों पर उतरें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून लाया है कि कोई भी व्यक्ति 30 दिन से अधिक जेल में रहने पर सांसद या मुख्यमंत्री पद पर नहीं रह सकता। ऐसे कानूनों से विपक्ष घबराया हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि “लोकतंत्र में चोर नेताओं की जगह सत्ता नहीं, जेल है। ऐसे लोग प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed