फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Women dialogue will be held all over Bihar organized at 1757 places in Aurangabad

Bihar News: पूरे बिहार में होगा महिला संवाद, औरंगाबाद में 1757 स्थानों पर आयोजन, 15 जून तक चलेगा कार्यक्रम

Thu, 17 Apr 2025 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 07:55 PM IST
सार

Mahila Samvad Bihar: चुनावी साल में 'आधी आबादी' पर नीतीश सरकार डोरे डालने का प्रयास कर रही है। आगामी 18 अप्रैल से 15 जून तक पूरे बिहार में महिला संवाद होगा।

विज्ञापन
Bihar Women dialogue will be held all over Bihar organized at 1757 places in Aurangabad
जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी साल में नीतीश सरकार आधी आबादी पर डोरे डाल रही है। इसके तहत सरकार शुक्रवार 18 अप्रैल से पूरे राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। यह कार्यक्रम राज्यभर में 15 जून तक चलाया जाएगा। इस दौरान राज्य में 70 हजार स्थानों पर महिला संवाद आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। साथ ही कार्यक्रमों में महिलाएं खुलकर अपनी, अपने गांव एवं टोले की समस्याओं और आकांक्षाओं को खुलकर रख सकेंगी।

विज्ञापन


इस दौरान औरंगाबाद में 1757 स्थानों पर आयोजित होने वाले महिला संवाद कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं, कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत चर्चा किए जाने तथा सरकार के स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढ़ंग से समाहित करने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत औरंगाबाद जिले में 15 जून तक 1757 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पूरे जिले में प्रतिदिन ऐसे 30 कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में महागठबंधन की बैठक, सहनी बिहार चुनाव में 60 सीटें लेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रमों के आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीएम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रयास किए गए हैं। साथ ही महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं योजनाओं का भी संचालन किया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम क़ा उदेश्य महिलाओं से खुले रूप से सार्थक चर्चा एवं संवाद स्थापित करना है, ताकि महिलाएं अपने गांव या टोलों की समस्याओं तथा आकांक्षाओं को चिन्हित कर उनके समाधान पर अपनी राय सहज तरीके से दे सकें। साथ ही सामाजिक विकास के मुद्दों पर भी अपनी राय दे सकें।


इस तरह से चलेगा महिला संवाद कार्यक्रम
जिलाधिकारी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में जागरुकता के लिए एलईडी स्क्रीन युक्त जागरुकता वाहन के माध्यम से फिल्मों की प्रदर्शनी जिले के 1757 ग्राम संगठन में की जाएगी। पूरे जिले में 15 जागरुकता वाहन के माध्यम से प्रतिदिन 30 जगरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनके बीच महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से संबंधित लीफलेट भी वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ऐसी आंधी आई कि जड़ से उखड़ा पेड़ स्कूल की दीवार में घुसा, फसल और उद्योग भी तहस-नहस

कार्यक्रमों में महिलाओं से संबंधित योजनाओं की लाभुक महिलाओं द्वारा अनुभव भी साझा किया जाएगा। ताकि महिलाएं विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरुक हो सके और उनका समुचित लाभ उठा सकें तथा एक समृद्ध गांव की परिकल्पना साकार हो सके। इसी तरह राज्य के अन्य सभी जिलों में भी ये कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed