{"_id":"6527c8d0d1bf894ba0016835","slug":"bihar-sand-mafia-attack-on-police-in-gaya-two-soldiers-injured-fir-registered-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: गया में पुलिस पर बालू माफियाओं का हमला, दारोगा समेत दो जवान घायल, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: गया में पुलिस पर बालू माफियाओं का हमला, दारोगा समेत दो जवान घायल, एफआईआर दर्ज
Thu, 12 Oct 2023 03:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Oct 2023 03:52 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार के गया जिले में बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान दारोगा समेत दो पुलिस के जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने माफियाओं पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
दो ट्रैक्टर जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में बालू के अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने गई मेन थाना की पुलिस पर बालू माफियाओं द्वारा हमला कर दिया गया। पुलिस टीम और बालू माफियाओं के बीच हुई झड़प में एक पुलिस अधिकारी और एक सैप का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची मेन, पाई बिगहा और बेलागंज थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोइरी बिगहा गांव में छापेमारी कर दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस की भनक लगते ही बालू माफिया और उसके गुर्गे फरार हो गए। इधर, झड़प में घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी बेलागंज में इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में मेन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर गुप्त सूचना मिली थी कि मोरहर नदी में थाना क्षेत्र के कोइरी बिगहा गांव के समीप बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू का खनन कर कई ट्रैक्टर से बालू का उठाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना के बाद एसआई पारस शाह के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान चिन्हित स्थल पर पहुंचे। वहां आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर से बालू का खनन किया जा रहा था। पुलिस को देख सभी ट्रैक्टर चालक भागने लगे, जिसमें से एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया और थाना लेकर जा रही थी। उसी दौरान ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में बालू माफिया और उसके गुर्गे द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया और पुलिस से जबरन ट्रैक्टर छुड़ाकर ले भागे।
विज्ञापन
पुलिस पर हुए हमले में थाना में पदस्थापित एसआई पारस शाह और सैप का जवान सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सीएचसी बेलागंज में कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस पर हुए हमले और झड़प के बाद मेन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व में मेन, पाई बिगहा और बेलागंज थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कोइरी बिगहा गांव में छापेमारी कर दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।