फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Road Accident Nawada people beat up an elderly man after bike rider hit him he died during treatment

Bihar Road Accident: बुजुर्ग को बाइक सवार के टक्कर मारने के बाद लोगों ने की थी पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Wed, 26 Feb 2025 02:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 02:45 PM IST
सार

बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई की थी। वहीं, इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Nawada people beat up an elderly man after bike rider hit him he died during treatment
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले में कौआकोल थाना क्षेत्र के जोरावरडीह गांव के समीप एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मारी थी। गुस्साई भीड़ ने बाइक सवार की जमकर पिटाई की थी। पिटाई के बाद इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई है, जिसके बाद सड़क दुर्घटना ने गंभीर मोड़ ले लिया। पिटाई के बाद बाइक सवार की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि कौआकोल थाना क्षेत्र के लोहसिंघानी गांव के 22 साल के सुरेंद्र मांझी की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। सुरेंद्र बाइक से ससुराल जा रहे थे। जोरावरडीह गांव के पास उनकी बाइक से एक बुजुर्ग को टक्कर लग गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर स्थिति में मांझी को पहले कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम
मृतक का शव गांव पहुंचने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भलुआही बाजार में कौआकोल-रोह मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने परिवार को मुआवजा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कौआकोल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर जाम हटाया है। मृतक के परिजनों का रो-रो रोकर बुरा हाल है। इस तरह की घटना कई तरह का सवाल खड़ा करता है कि जब कोई घटना होता है तो उग्र भीड़ इस तरह की घटना को अंजाम देती है और परिणाम कुछ इसी तरह का होता है। इस तरह घटना समाज को सबक दे रही है कि किसी भी घटना में सभी लोग उग्र न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed