फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Rashtriya Lok Morcha stakes claim on Jehanabad Lok Sabha seat, RLM rally Gandhi Maidan Upendra Kushwaha

Bihar: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जहानाबाद लोकसभा सीट पर किया दावा; 23 को गांधी मैदान में रैली से शक्ति प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2024 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Feb 2024 07:07 PM IST
सार

Jehanabad Hindi News: रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने अपनी पार्टी की तरफ से जहानाबाद सीट पर दावा ठोंकते हुए कहा कि यह सीट जब से एनडीए गठबंधन में हम लोग आए हैं, तब से हम लोगों के पास रही है। इसलिए पहली प्राथमिकता के तहत हम लोगों का इस सीट पर दावा बनता है।

विज्ञापन
Bihar: Rashtriya Lok Morcha stakes claim on Jehanabad Lok Sabha seat, RLM rally Gandhi Maidan Upendra Kushwaha
बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नवगठित राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जहानाबाद सीट पर दावा किया है। रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा है कि जहानाबाद सीट पर मेरा दावा सबसे अधिक बनता है। इस सीट से हमारे प्रत्याशी चुनाव भारी बहुमत से जीते थे। आगामी 23 फरवरी को जिले के गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के द्वारा रैली का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला अतिथिगृह में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह गोह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर रणविजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अपनी पार्टी को मजबूती प्रदान करने और आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगभग 200 से भी अधिक गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है। यह क्रम अभी जारी है।
विज्ञापन


रणविजय सिंह ने कहा कि एनडीए के साथ जब हम पहले साथ में चुनाव लड़े थे। तब जहानाबाद की लोकसभा की सीट पर हमारी पार्टी का उम्मीदवार था और जीत हासिल हुई थी। उन्होंने कहा कि जहानाबाद से 35 हजार लोगों के रैली में शामिल होने की उम्मीद है। अपनी पार्टी की तरफ से जहानाबाद सीट पर दावा ठोंकते हुए उन्होंने कहा कि यह सीट जब से एनडीए गठबंधन में हम लोग आए हैं, तब से हम लोगों के पास रही है। इसलिए पहली प्राथमिकता के तहत हम लोगों का इस सीट पर दावा बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी इस सीट पर चुनाव के लिए तैयारी भी कर रही है। लेकिन बड़े नेताओं का जो फैसला होगा, उसे मान्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्र संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक पार्टी के कार्यकर्ता बनाने का काम कर रही है। इस जिले में लगातार हमारी पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं। इसके लिए मैं लगातार गांव में जाकर संपर्क कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को गांधी मैदान में जो रैली होगी, वह ऐतिहासिक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed