फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav's Voter Rights Yatra in protest against SIR

Bihar: एसआईआर के विरोध में राहुल-तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा, जानिए 10 से 20 अगस्त तक का पूरा रूट

Mon, 04 Aug 2025 08:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 08:19 PM IST
सार

Bihar: कांग्रेस और राजद के सूत्रों का कहना है कि यह यात्रा न केवल SIR के विरोध का प्रतीक है बल्कि इसके बहाने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। यात्रा के दौरान दोनों नेता केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार को घेरने की रणनीति बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar: Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav's Voter Rights Yatra in protest against SIR
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से मतदाता अधिकार यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह यात्रा 10 अगस्त से शुरू होकर बिहार के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 19 अगस्त तक चलेगी। यात्रा का पहला चरण 10 अगस्त को रोहतास जिले के सासाराम से प्रारंभ होगा और 19 अगस्त को अररिया जिले के नरपतगंज में विश्राम के साथ समाप्त होगा। 20 अगस्त को यात्रा स्थगित रहेगी। इसके बाद यात्रा के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत 10 अगस्त को सासाराम के रेलवे स्टेडियम से सुबह 11:30 बजे फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के साथ होगी। इसी दिन यात्रा डिहरी के थाना चौक होते हुए औरंगाबाद पहुंचेगी। वहां रमेश चौक से कुटुंबा के बभंडीह स्पोर्ट्स ग्राउंड स्थित कैंप में रात्रि विश्राम होगा। 11 अगस्त को यात्रा अंबा-देव रोड होते हुए रफीगंज, गया जिले के गुरारू के डाबुर, गुरारू बागडीहा मोड़, अहियापुर रोड, खल्लीस पार्क होते हुए रसलपुर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में बने कैंप पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।

विज्ञापन

12 अगस्त को यात्रा वजीरगंज के हनुमान मंदिर, नवादा के भगत सिंह चौक, आईटीआई कॉलेज, वारसलीगंज के सैदपुर, बरबीघा के डॉ. कृष्णा चौक होते हुए एसकेआर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी, जहां रात का ठहराव होगा। 13 अगस्त को यात्रा शेखपुरा के तीनमुहानी दुर्गा मंदिर, लखीसराय के रामगढ़ चौक, गांधी मैदान, बाजार समिति, हमजापुर होते हुए मुंगेर के जमालपुर पहुंचेगी और सैफाबाद स्थित मुंगेर एयरपोर्ट ग्राउंड में रात्रि विश्राम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: परबत्ता में करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

इसके बाद यात्रा 14, 15 और 16 अगस्त को स्थगित रहेगी। यात्रा दोबारा 17 अगस्त को मुंगेर के चंदनबाग चौक से शुरू होकर सुलतानगंज चौक, खरहैया इंटर कॉलेज ग्राउंड, अकबरनगर, चंपानगर-नाथनगर, बाबू वीर कुंवर सिंह नगर चौक, भागलपुर होते हुए नौगछिया के कचहरी चौक प्लेग्राउंड पहुंचेगी और रात्रि विश्राम वहीं होगा।

18 अगस्त को यात्रा कटिहार जिले के कुरसेला चौक, बरारी, सिमरिया चौक, कोरहा, मिरचाबाड़ी, कुम्हारी, कड़वा, कटिहार, बीरपुर, खखरैली होते हुए पूर्णिया पहुंचेगी और वहीं रात गुजारेगी। 19 अगस्त को यात्रा कटिहार के खुशकीबाग, चांदनी चौक, अररिया, एमएलडीपीके यादव कॉलेज, कॉलेज मोड़, फारबिसगंज, नरपतगंज ब्लॉक के को-ऑपरेटिव ग्राउंड होते हुए एमएमकेवाई कॉलेज ग्राउंड, नरपतगंज पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 20 अगस्त को यात्रा फिर से स्थगित रहेगी। इसके आगे की यात्रा का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

कांग्रेस और राजद के सूत्रों का कहना है कि यह यात्रा न केवल SIR के विरोध का प्रतीक है बल्कि इसके बहाने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। यात्रा के दौरान दोनों नेता केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार को घेरने की रणनीति बनाए हुए हैं। उनका उद्देश्य चुनावी मुद्दों के जरिये जनता को सरकार के खिलाफ लामबंद करना है।

इस यात्रा को लेकर कांग्रेस और राजद दोनों दलों में उत्साह देखा जा रहा है। पूरे महागठबंधन विशेषकर इन दोनों दलों के कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं। साथ ही टिकट के दावेदार नेताओं के लिए भी यह यात्रा खुद को साबित करने का एक मौका बन गई है। वे यात्रा के माध्यम से पार्टी नेतृत्व का ध्यान खींचने और अपनी भूमिका को मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed