{"_id":"675b0526dc804386d4070cf3","slug":"bihar-notorious-naxalite-kamlesh-who-became-headache-for-bihar-police-arrested-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात नक्सली कमलेश गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात नक्सली कमलेश गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश
Thu, 12 Dec 2024 09:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2024 09:15 PM IST
सार
बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात नक्सली कमलेश गिरफ्तार हो गया है। बता दें कि कई जिलों की पुलिस कमलेश की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में जमालपुर की सशस्त्र सीमा बल और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली कमलेश प्रसाद को गिरफ्तार किया है। वह गया जिले के भदवार थाना क्षेत्र के मंदराबजार गांव का रहने वाला है। उस पर नक्सली वारदात समेत कई संगीन मामले में अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। उसकी तलाश इन गया, औरंगाबाद समेत कई जिलों की पुलिस कर रही थी। सशस्त्र सीमा बल ने गिरफ्तार नक्सली को डुमरिया थाना पुलिस को सौंप दिया। गया जिले में भी कई नक्सली वारदात को उसने अंजाम दिया था। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एच के गुप्ता को सूचना मिली कि गया जिले के डुमरिया थाना कांड संख्या 12/15 का वांछित फरार नक्सली कमलेश प्रसाद मंदारबजार थाना क्षेत्र में आया हुआ है। इसके बाद सशस्त्र सीमा बल और गया पुलिस ने भदवार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे डुमरिया थाना पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद डुमरिया थाना की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि कि गया, औरंगाबाद एवं झारखंड राज्य के अलग-अलग जिलों में कई नक्सल कांडों में इसकी संलिप्तता रही है। गिरफ्तार नक्सली कमलेश ने भी जिलों में घटित कई नक्सली वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
विज्ञापन
पुलिस ने ली राहत की सांस
वहीं भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली कमलेश प्रसाद को बिहार पुलिस पिछले नौ सालों से तलाश रही थी। लेकिन बार-बार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहता था। लेकिन इस बार सशस्त्र सीमा बल के जवानों और गया पुलिस की जाल में फंस गया। फिलहाल कुख्यात नक्सली कमलेश प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
आईईडी ब्लास्ट में दो जवानों हुए थे शहीद
इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते साल कुख्यात नक्सली कमलेश प्रसाद ने डुमरिया थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ जवानों को टारगेट कर आईईडी ब्लास्ट किया था। उक्त घटना में सीआरपीएफ के कई जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के दौरान दो जवानों की मौत हो गई थी।