फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   bihar News young man died after being hit by high tension wire in Nawada

Bihar News: नवादा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

Fri, 31 Oct 2025 07:34 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 31 Oct 2025 07:34 PM IST
सार

Nawada News: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
bihar News young man died after being hit by high tension wire in Nawada
घटना के बाद मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय उमेश यादव (पिता कैलाश यादव) के रूप में की गई है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की बिजली तार गुरुवार देर शाम टूटकर जमीन पर गिर गई थी। इसकी जानकारी बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को दी गई। सूचना मिलने पर विभाग का बिजली मिस्त्री तो मौके पर पहुंचा, लेकिन तार जोड़ने के बजाय उसने कहा कि वह इस तार को नहीं जोड़ता है और बिना मरम्मत किए ही लौट गया।

विज्ञापन

मौके पर ही मौत हो गई
स्थानीय लोगों ने बताया कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, इसलिए उन्होंने तार को किनारे कर दिया। उन्हें यह विश्वास था कि बिजली कट चुकी है। लेकिन कुछ समय बाद बिना मरम्मत किए ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिसके कारण उमेश यादव करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बिजली विभाग पर घोर लापरवाही- ग्रामीण
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो यह हादसा नहीं होता। मामले की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को समझाने-बुझाने के साथ शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया।

हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपों से संबंधित कोई लिखित आवेदन प्राप्त होता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Live 2025: मनेर में गरजे JP नड्डा और चिराग, लालू-राबड़ी के जंगलराज पर वार; तेजस्वी पर दागे सवाल



कठोर कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही हिसुआ विधायक नीतू कुमारी और नगर परिषद अध्यक्षा पूजा कुमारी गांव पहुंचीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। विधायक नीतू कुमारी ने कहा कि यह हादसा बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही का परिणाम है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

नगर परिषद अध्यक्षा पूजा कुमारी ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और कहा कि प्रशासन से उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने की दिशा में पहल की जाएगी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed