फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: woman who went to graze cattle in forest in Nawada was raped, accused arrested by police

Bihar Crime: जंगल में पशु चराने गई महिला से वीभत्स रेप; मारपीट और अंग काटकर लहूलुहान किया, उंगली भी चबा डाली

Tue, 15 Oct 2024 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Oct 2024 06:49 PM IST
सार

Nawada News: पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि महिला जंगल में पशु चराने गई थी, तभी आरोपी ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: woman who went to graze cattle in forest in Nawada was raped, accused arrested by police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के सिरदला थानाक्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना सिरदला थानाक्षेत्र के एक गांव के पास स्थित एक बधार (खेत) में हुई, जहां महिला पशु चराने गई थी। घटना के आरोपी युवक रामअवतार चौधरी को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मारपीट के बाद किया दुष्कर्म 
जानकारी के अनुसार, महिला रोजाना की तरह जानवर चराने के लिए बंगला पर स्थित बधार में गई थी। इसी दौरान परतापुर गांव निवासी रामअवतार चौधरी (पिता कुलेशर चौधरी) ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया, तो रामअवतार ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 
वहीं, महिला की चीख-पुकार को अनसुना कर आरोपी युवक ने वीभत्स तरीके से उसके कई अंगों को दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया। यहां तक कि उसने महिला के हाथ की उंगली भी चबा डाली। लगभग आधे घंटे तक आरोपी ने महिला को नोच-खसोट कर उसकी अस्मिता को तार-तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने तत्परता से आरोपी को पकड़ा
इधर, महिला की चीखें सुनकर आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और सिरदला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही, गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सिरदला पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया गया।
 
सिरदला थाना अध्यक्ष संजीत राम ने पीएचसी पहुंचकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भेजकर जांच की। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला
नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि महिला जंगल में पशु चराने गई थी, तभी आरोपी ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

 
इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई जारी रखते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed