फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Two advocates killed in Chhapra, Gaya Bar Association protest, Gaya advocates judicial work

Bihar: GBA ने कहा- दो अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में 18 जून को गया के अधिवक्ता नहीं करेंगे न्यायिक कार्य

Sun, 16 Jun 2024 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Jun 2024 06:36 PM IST
सार

Gaya News: छपरा में दो अधिवक्ताओं की हत्या को लेकर गया बार एसोसिएशन ने बड़ा फैसला किया है कि जब तक हत्यारों को सजा नहीं मिलती है, तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अपने को अलग रखेंगे। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
Bihar News: Two advocates killed in Chhapra, Gaya Bar Association protest, Gaya advocates judicial work
गया बार एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों बिहार के छपरा में दो अधिवक्ता पिता-पुत्र की हत्या की घटना को लेकर गया बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से अलग रहने की घोषणा की है। हत्या की घटना को लेकर गया के अधिवक्ताओं ने गहरी चिंता जताई है। एसोसिएशन के प्रभारी सचिव नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि 18 जून को सारे अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। इस आशय की जानकारी गया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को एक पत्र के माध्यम से दी जा रही है।

विज्ञापन

 

Bihar News: Two advocates killed in Chhapra, Gaya Bar Association protest, Gaya advocates judicial work
व्यवहार न्यायालय गया - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि 18 जून को गया बार एसोसिएशन के सेंट्रल हॉल में सुबह 7:30 बजे शोक सभा आयोजित कर दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश से अनुरोध किया गया है कि 18 जून अगर कोई अधिवक्ता किसी वाद (केस) की सुनवाई में उपस्थित नहीं होते हैं तो किसी तरह का दंडात्मक कार्रवाई का आदेश न पारित किया जाए।

प्रभारी सचिव नंद किशोर प्रसाद ने कहा कि छपरा बार एसोसिएशन के दो विद्वान अधिवक्ता पिता और पुत्र राम अयोध्या यादव और सुनील कुमार यादव की निर्मम हत्या अपराधियों के द्वारा 12 जून को न्यायालय जाने के दौरान कर दी गई थी। बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु, अधिवक्ता अभय सिंह, मृत्यंजय सिंह, ब्रज बिहारी प्रसाद सिन्हा, सतीश कुमार सिंह, बैकुंठ सिंह और बागेश कुमार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग सरकार से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed