फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Three youths died due to suffocation in a well, chaos in a village in Gaya

Bihar News: कुएं में दम घुटने से तीन युवकों की मौत, गया के गांव में मचा कोहराम

Fri, 13 Sep 2024 02:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Sep 2024 02:43 PM IST
सार

Gaya News: गया में कुएं में दम घुटने से तीन युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Three youths died due to suffocation in a well, chaos in a village in Gaya
अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले से बड़ी घटना सामने आई है, जहां कुएं में दम घुटने से तीन युवकों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पास के सीएचसी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उक्त घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह पूरा मामला गया जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के चकसेव गांव का है।

विज्ञापन


 


जानकारी के मुताबिक, मृत तीनों युवकों की पहचान ललन कुमार (25), चिंकू तिवारी और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। मृत तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे गया जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत चकसेव गांव का एक युवक चिंकू तिवारी सफाई के लिए कुएं में उतरा था। कुएं की सफाई के दौरान चिंकू तिवारी का दम घुटने लगा। यह देख दूसरा साथी सुभाष कुमार कुएं में कूद पड़ा। तभी दोनों युवकों का कुएं के अंदर दम घुटता देख, तीसरे साथी ललन कुमार ने भी छलांग लगा दी। इस दौरान तीनों युवकों का दम घुटने लगा और वे युवक बेहोश हो गए।

विज्ञापन


उसके बाद गांव वालों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी और कुएं से तीनों युवकों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों की इलाज के लिए पास के सीएचसी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद गांव में मातम छा गया। वहीं, मृत तीनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मृत तीनों युवकों की शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed