फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: The widow's brother-in-law turned out to be her murderer in nawada

Nawada News: जेठ ही निकला विधवा महिला का हत्यारा, पुलिस ने किया सफल उद्भेदन; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 05:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jul 2024 05:50 PM IST
सार

Nawada News: रविवार को पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 1 जुलाई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला के जेठ राजेश प्रसाद के बयान पर केस दर्ज किया गया था एवं कांड का अनुसंधान शुरू किया गया। 
 

विज्ञापन
Bihar News: The widow's brother-in-law turned out to be her murderer in nawada
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के दौलतपुर गांव की विधवा महिला ममता देवी की हत्या का खुलासा हो गया है। इस संबंध में घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर 2 हिसुआ सुनील कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर एसआईटी द्वारा अनवरत प्रयास कर इस घटना का सफल उद्वेदन कर लिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य कारण वर्ष 2014 से चला आ रहा भूमि विवाद है। वर्ष 2014 में वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्राम में के देवेंद्र लाल ने अपनी सात डिसमिल  जमीन अपने ही गांव के राजेंद्र सिंह को रजिस्ट्री करने जा रहे थे, इसी क्रम में उनका अपहरण कर लिया गया था, जिसमें इस कांड के वादी राजेश प्रसाद और उनके भाई विवेक सिंह को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत सत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन


भूमि संबंधी यह विवाद वहीं समाप्त नहीं हुआ और वर्ष 2017 में उक्त जमीन के क्रेता राजेंद्र सिंह के पुत्र अनिल सिंह पर गांव के ही एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार का आरोप लगा, जिसमें उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भगवान सिंह के पुत्र विवेक सिंह के नेतृत्व में बलात्कार के पीड़ित पक्ष द्वारा अनिल सिंह की पत्नी को डायन घोषित कर सार्वजनिक रूप से गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस संबंध में वारसलीगंज थाना में कांड दर्ज हुआ था। इस घटना की प्रतिक्रिया में वर्ष 2018 में अनिल सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार द्वारा अन्य लोगों के सहयोग से विवेक सिंह की हत्या कर दी गई, जिस मामले में गांव के 11 लोगों को अनुसंधानोंपरांत आरोपित किया गया। इसी क्रम में वर्ष 2023 में रिचार्ज लिपिक उपेंद्र सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. जिसमें अनिल सिंह के पुत्र सुधांशु उर्फ लाला एवं एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेजा गया। 


सात डिसमिल जमीन पर चल रहे  आपसी विवाद को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और 29 जून 2024 को विधवा ममता देवी को जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई यह बात जेठ राजेश प्रसाद को नागवार गुजरी, क्योंकि राजेश चाहता था कि उसकी भाई की हत्या हुई थी तो यह जमीन उसके नाम पर रजिस्ट्री किया जाता। इसी को लेकर ममता देवी की हत्या जेठ राजेश प्रसाद ने अपने दो सहयोगी मनोज सिंह और उसका भांजा रौशन सिंह उर्फ चिरकुट के साथ मिलकर कर दी और घटना को दूसरा रूप दिया गया कि 3 जुलाई को गवाही थी, इसी को लेकर हत्या कर दी गई। अनुसंधान में यह बात गलत पाया गया, क्योंकि जेठ राजेश प्रसाद का बयान शुरू से संदेह के घेरे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed