फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Religious leader Dalai Lama said in Bodh Gaya – War did not benefit anyone; sermon program in gaya

Bihar News: बोधगया में धर्मगुरु दलाई लामा बोले- युद्ध से किसी का भला नहीं हुआ, परोपकार से आएगी विश्व में शांति

Sat, 30 Dec 2023 05:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Dec 2023 05:18 PM IST
सार

धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि हमें स्वार्थ की भावना को त्याग देना चाहिए। भगवान बुद्ध ने जो रास्ता बताया था, उस पर चलकर ही मानवता का कल्याण हो सकता है।

विज्ञापन
Bihar News: Religious leader Dalai Lama said in Bodh Gaya – War did not benefit anyone; sermon program in gaya
प्रवचन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया में प्रवचन कार्यक्रम चल रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालु बोधगया के कालचक्र मैदान में प्रवचन सुनने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने धर्मगुरु दलाईलामा का प्रवचन सुना। कड़ाके की ठंड की बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई। इस कार्यक्रम को देश-विदेश के मीडिया के द्वारा भी व्यापक तौर पर कवरेज किया जा रहा है।

विज्ञापन


परोपकार की भावना से ही विश्व में शांति आएगी
धर्मगुरु दलाईलामा प्रवचन को तिब्बती भाषा में देते हैं। लेकिन, अनुवादक हिन्दी, अंग्रेजी, समेत विभिन्न भाषाओं में इसे अनुसार इसे प्रसारित करते हैं। इसे सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन धर्मगुरु दलाईलामा ने प्रवचन देते हुए कहा कि परोपकार की भावना से ही विश्व में शांति आएगी। खुद के स्वार्थ को छोड़कर जब लोग दूसरों के बारे में सोचेंगे तभी मानव जीवन बचेगा।

विज्ञापन

Bihar News: Religious leader Dalai Lama said in Bodh Gaya – War did not benefit anyone; sermon program in gaya
कालचक्र मैदान में भगवान की आराधना करते बौद्ध गुरु। - फोटो : अमर उजाला

भगवान बुद्ध ने जो रास्ता बताय, उस पर चलकर ही मानवता का कल्याण
धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि हमें स्वार्थ की भावना को त्याग देना चाहिए। भगवान बुद्ध ने जो रास्ता बताया था, उस पर चलकर ही मानवता का कल्याण हो सकता है। वर्तमान समय में कई देशों में युद्ध चल रहा है। इसके पीछे मैं और मेरा की भावना है। इसे त्यागना होगा। युद्ध से किसी का भला नहीं हुआ है। इससे सिर्फ मानव जीवन की क्षति होती है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिकता के इस दौर में पौराणिक भावना का त्याग करना होगा, तभी विश्व में शांति आएगी और लोगों का जीवन सुखी होगा। इस दुनिया में रहने वाले सभी जीवधारी यही चाहते हैं कि उनका जीवन सुखमय हो, लेकिन यह तभी होगा जब लोगों के बीच परोपकार की भावना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed