फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: PACS election in Jehanabad, DM gave strict instructions for peaceful and fair elections

Bihar News: जहानाबाद में पैक्स चुनाव, डीएम ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए दिए कड़े निर्देश

Mon, 11 Nov 2024 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Nov 2024 07:44 PM IST
सार

Jehanabad News: जहानाबाद में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से यह स्पष्ट कर दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी गड़बड़ी होने पर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: PACS election in Jehanabad, DM gave strict instructions for peaceful and fair elections
डीएम और एसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी चुनाव की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले में पैक्स चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी (डीएम) ने समाहरणालय के सभा कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने बताया कि जिले में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में 26 तारीख को जहानाबाद और काको प्रखंड में, दूसरे चरण में 29 तारीख को मखदुमपुर और रतनी प्रखंड में और तीसरे चरण में हुलासगंज, घोसी और मोदनगंज प्रखंड में क्रमशः 3, 12, 20, और 24 तारीख को मतदान होगा।

विज्ञापन

 
चुनाव के लिए कुल 114,496 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और इसके लिए जिले में 206 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न हों। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी और बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार से मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उन पर धारा 107 के तहत कार्रवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया है। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित गड़बड़ी पैदा करने वाले लोगों की पहचान करें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed