फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Notorious Naxalite Baidhanth Yadav arrested in Gaya, looted rifle and cartridges recovered

Bihar News: गया में कुख्यात नक्सली बैधनाथ गिरफ्तार, साल 1997 से पुलिस को दे रहा था चकमा; लूटे गए हथियार बरामद

Tue, 15 Oct 2024 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Oct 2024 09:11 PM IST
सार

Gaya News: गया में पुलिस और एसटीएफ ने करीब 27 साल बाद कुख्यात नक्सली बैधनाथ यादव को गिरफ्तार किया है। बैधनाथ साल 1997 से पुलिस को चकमा दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Notorious Naxalite Baidhanth Yadav arrested in Gaya, looted rifle and cartridges recovered
पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात नक्सली बैधनाथ यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में 1997 में चंदौती थाना पर हुए नक्सली हमले के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम ने कुख्यात नक्सली बैधनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से पुलिस का लूटा हुआ रायफल और कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली बैधनाथ यादव गुरुआ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव का निवासी है।

विज्ञापन

 
1997 का नक्सली हमला
जानकारी के मुताबिक, साल 1997 में हथियारबंद नक्सलियों ने गया के चंदौती थाना पर हमला कर पुलिस की राइफल और कारतूस लूट लिए थे। इस घटना के बाद चंदौती थाना में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ 154/97 कांड संख्या दर्ज की गई थी। तब से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार इस घटना में शामिल नक्सलियों की तलाश कर रही थीं। लेकिन कुख्यात नक्सली बैधनाथ यादव हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन

 
गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी
मंगलवार को गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुरुआ थानाक्षेत्र में हार्डकोर नक्सली बैधनाथ यादव देखा गया है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम और गया पुलिस ने कठवारा गांव में छापामारी कर बैधनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से एक 303 बोर की राइफल, 21 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की पूछताछ और आगे की कार्रवाई
गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि बैधनाथ यादव से पुलिस प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेताओं से उसके संपर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद बैधनाथ यादव ने अभी तक पुलिस के सामने कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है।

 
नक्सली का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार नक्सली बैधनाथ यादव के खिलाफ गया जिले के चंदौती और आमस थाना समेत कई अन्य थानों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को गया पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे नक्सलियों के नेटवर्क को लेकर कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। पुलिस अब बैधनाथ यादव से नक्सल संगठन के अन्य सदस्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed