फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Married women played Sindoor Holi in Durgabari of Gaya Ji.

Bihar News: गया जी के दुर्गाबाड़ी में सुहागिन महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, मां दुर्गा को दी विदाई

Thu, 02 Oct 2025 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 Oct 2025 07:02 PM IST
सार

Bihar News: दुर्गाबाड़ी में 1932 से बंगाली समाज के लोग भव्य रूप से दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। परंपरा के अनुसार महिलाएं पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को सिंदूर अर्पित करती हैं, फिर पान के पत्ते से गाल छूकर आशीर्वाद लेती हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Married women played Sindoor Holi in Durgabari of Gaya Ji.
खेली गई सिंदूर की होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को गया जी शहर के दुर्गाबाड़ी में बंगाली समाज की परंपरा के अनुरूप सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा अपने मायके से ससुराल लौटती हैं। उनकी विदाई के सम्मान में महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर एक-दूसरे के साथ सिंदूर की होली खेलती हैं।

विज्ञापन

दुर्गाबाड़ी में 1932 से बंगाली समाज के लोग भव्य रूप से दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। परंपरा के अनुसार महिलाएं पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को सिंदूर अर्पित करती हैं, फिर पान के पत्ते से गाल छूकर आशीर्वाद लेती हैं। इसके बाद वे एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।

विज्ञापन


पढे़ं; दुर्गा पूजा घूमने निकले युवक का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंदूर खेल में शामिल सुजाता मुखर्जी ने बताया कि यह परंपरा मां दुर्गा की विदाई का प्रतीक है। हम मानते हैं कि मां जब ससुराल लौटती हैं तो उन्हें सिंदूर चढ़ाकर विदाई दी जाती है। इसी के साथ हम सभी महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर वैवाहिक जीवन की खुशहाली और लंबी उम्र की कामना करती हैं।

षष्ठी से लेकर नवमी तक श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और दशमी के दिन विदाई दी जाती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और पूरे उत्साह के साथ सिंदूर की होली खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed