फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lightning strikes teacher died in school premises farmer in field aurangabad bihar news

Bihar: बिहार में आसमान से बरसी आफत: वज्रपात ने ली शिक्षक और किसान की जान, दो परिवारों में पसरा मातम

Fri, 29 May 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Bihar News: Lightning strikes teacher died in school premises farmer in field aurangabad bihar news
मृत शिक्षक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मॉनसून पूर्व हुई तेज बारिश और वज्रपात ने शुक्रवार की सुबह औरंगाबाद जिले में दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के रफीगंज और दाउदनगर इलाके में वज्रपात की चपेट में आने से एक शिक्षक और एक किसान की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के पांडेय कर्मा गांव निवासी 43 वर्षीय शिक्षक सुनील कुमार सिंह और दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसराड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय किसान केदार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

स्कूल परिसर में वज्रपात की चपेट में आए शिक्षक

जानकारी के अनुसार, शिक्षक सुनील कुमार सिंह रोज की तरह शुक्रवार की सुबह बाइक से अपने विद्यालय रफीगंज प्रखंड के भीखनपुरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे थे। विद्यालय परिसर में बाइक खड़ी करने के बाद वह कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद शिक्षक और बच्चे घबरा गए। अन्य शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

शिक्षक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृत शिक्षक के परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी ब्यूटी कुमारी औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हैं। शिक्षक की असामयिक मौत के बाद उनकी नौ वर्षीय बेटी अदिति राज उर्फ माही के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने विभागीय व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, बच्चों और ग्रामीणों में गहरा शोक और आक्रोश देखा गया। लोगों ने बताया कि सुनील कुमार सिंह व्यवहार कुशल और मिलनसार शिक्षक थे। उनकी अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है। विद्यालय पहुंची शिक्षिका शुभकामना शर्मा ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों के दबाव के कारण शिक्षक खराब मौसम में भी समय पर विद्यालय पहुंचने को मजबूर होते हैं। देर होने पर मानसिक प्रताड़ना, शोषण और कार्रवाई का डर बना रहता है।


ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह मौसम बेहद खराब था। तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका के बावजूद शिक्षक विद्यालय जाने को मजबूर थे। यदि मौसम की गंभीरता को देखते हुए राहत दी जाती या उपस्थिति को लेकर लचीलापन अपनाया जाता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। उन्होंने विभाग से मांग की कि शिक्षकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए और खराब मौसम या आपदा जैसी परिस्थितियों में सख्ती के बजाय व्यावहारिक फैसला लिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

खेत की ओर जा रहे किसान की भी वज्रपात से मौत

वहीं दूसरी घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसराड़ी गांव के पास हुई। यहां 55 वर्षीय किसान केदार यादव शुक्रवार सुबह खेत की ओर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर दाउदनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed