फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News : Kanwariya demanded nameplate of shopkeeper on shops during sawan 2024 kanwar yatra

Nameplate Row : बिहार में कांवड़ियों ने दुकानों पर दुकानदारों का नाम लिखना बताया जरूरी, सरकार से की मांग

Mon, 22 Jul 2024 10:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Jul 2024 10:50 AM IST
सार

Bihar News: यूपी में कांवड़ियां यात्रा मार्ग पर दुकानों के आगे नेमप्लेट लगाने के आदेश पर विवाद के बाद गया रेलवे जंक्शन पर कांवड़ियों ने यूपी सरकार के आदेश की सराहना की है।

विज्ञापन
Bihar News : Kanwariya demanded nameplate of shopkeeper on shops during sawan 2024 kanwar yatra
कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया रेलवे जंक्शन से कांवड़ियों का जत्था देवघर रवाना होने लगा है। सोमवार को गया जंक्शन भगवा रंग से पट गया है। कांवड़ियों ने यूपी सरकार की नेमप्लेट लगाने के फैसले की खूब सराहना की। इस दौरान कांवड़ियां विष्णु प्रसाद ने कहा कि जनहित के लिए पूरे देश में जारी होना चाहिए। हर स्थानों पर ऐसी व्यवस्था होना चाहिए।
विज्ञापन


वैसे धार्मिक स्थल जहां श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है, वहां यह नियम लागू होना चाहिए। दुकानों की पहचान कांवड़ियों को दिखना चाहिए कि आखिर हम सामान किस दुकान से ले रहे हैं। यूपी सरकार के उक्त आदेश को धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। सभी धर्मों के लोग हर जगह रहते हैं। वहीं कांवड़ियां सुरेश साव ने कहा वह झारखंड के चतरा से गया रेलवे जंक्शन से देवघर जा रहे हैं। सुल्तानगंज से जल उठकर बाबा की नगरी देवघर पहुंचकर जलाअभिषेक करेंगे। दुकानों में नेमप्लेट रहने से उस दुकानदार के धर्म की जानकारी सभी श्रद्धालुओं को होगी। नियमानुसार कांवड़ियां पैदल मार्ग पर गंगा जल लेकर चलते है। अनजान में जो गलतियां होती होगी, इस पहल से वह गलतियां नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed