Bihar News: लंबी बीमारी के कारण आईटीबीपी जवान अमन कुमार का दिल्ली में निधन, गया जी पहुंचेगा पार्थिव शरीर
Bihar News: पूर्व में लद्दाख में तैनात रहे आईटीबीपी के जवान अमन कुमार किसी हादसे में मस्तिष्क चोट के बाद नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। लंबी चिकित्सा के प्रयास के बावजूद 25 सितंबर को उनका निधन हो गया।
विस्तार
गयाजी के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के अमन कुमार जिन्होंने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के खिलाफ भारत का झंडा बुलंद किया उनका इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।
पूर्व में लद्दाख में तैनात रहे आईटीबीपी के जवान अमन कुमार किसी हादसे में मस्तिष्क चोट के बाद नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। लंबी चिकित्सा के प्रयास के बावजूद 25 सितंबर को उनका निधन हो गया।
पढ़ें; स्कूल से बाहर निकलते ही इंटर छात्र पर फायरिंग, पैर में लगी गोली, घटना के बाद दहला इलाका
स्थानीय लोगों के अनुसार, वीर जवान अमन कुमार का पार्थिव शरीर आज शाम सात बजे उनके पैतृक गांव शेखपुरा पहुंचेगा। पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण उनके परिवार के साथ दुःख साझा कर रहे हैं।