फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Huge fire in makeup shop in Chudi Gali in Aurangabad, property worth lakhs reduced to ashes

Bihar News: औरंगाबाद में चूड़ी गली में शृंगार दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

Wed, 21 Aug 2024 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Aug 2024 02:24 PM IST
सार

Aurangabad News: पीड़ित दुकानदार मो. नईमुद्दीन ने बताया कि देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे थे। तब तक आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया था। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये के शृंगार का समान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Huge fire in makeup shop in Chudi Gali in Aurangabad, property worth lakhs reduced to ashes
आग लगने से राख हुई शृंगार दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में पुराने जीटी रोड स्थित अंदर बाजार के चूड़ी गली में बीती रात शॉर्ट सर्किट से एक शृंगार दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में लाखों की संपत्ति राख हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह दुकान मो. नईमुद्दीन की है।

विज्ञापन

 

Bihar News: Huge fire in makeup shop in Chudi Gali in Aurangabad, property worth lakhs reduced to ashes
आग लगने से राख हुई शृंगार दुकान - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना देर रात घटी और सुबह के चार बजने तक आग बुझाने के प्रयास के बावजूद दुकान का सारा सामान राख में तब्दील हो गया। हालांकि रात में ही मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिर दमकल कर्मियों ने सुबह चार बजे तक काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक सारा समान जलकर खाक हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Huge fire in makeup shop in Chudi Gali in Aurangabad, property worth lakhs reduced to ashes
आग लगने से राख हुई शृंगार दुकान - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित दुकानदार मो. नईमुद्दीन ने बताया कि देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे थे। तब तक आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया था। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये के शृंगार का समान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि यह दुकान ही उसके जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन थी। अब उसके सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
 

विज्ञापन

Bihar News: Huge fire in makeup shop in Chudi Gali in Aurangabad, property worth lakhs reduced to ashes
आग लगने से राख हुई शृंगार दुकान - फोटो : अमर उजाला

वहीं, रात में ही चूड़ी गली में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर मौके पर जुटकर आग बुझाने में लगे रहे। दमकल कर्मियों और स्थानीय दुकानदारों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच स्थानीय दुकानदारों ने पीड़ित दुकानदार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed