फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Gayaji is ready for Pitru Paksha fair, inauguration will take place today

Bihar News: पितृपक्ष मेले के लिए गयाजी तैयार, आज होगा उद्घाटन

Sat, 06 Sep 2025 09:44 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 09:44 AM IST
सार

गया जी की मोक्षनगरी में पितृपक्ष मेला आज से शुरू हो गया है। उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा करेंगे।
 

विज्ञापन
Bihar News: Gayaji is ready for Pitru Paksha fair, inauguration will take place today
17 दिनों तक चलेगा पितृपक्ष मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोक्षनगरी गयाजी में पितृपक्ष मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पितृमुक्ति के इस महापर्व को लेकर पूरा शहर सज-धजकर तैयार है। देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। राजकीय पितृपक्ष मेले का उद्घाटन आज केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। प्रशासन ने विष्णुपद मंदिर से लेकर मेला क्षेत्र तक सफाई, रंग-बिरंगी रोशनी और सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरा इलाका पोस्टरों और सजावट से जगमगा रहा है।
विज्ञापन


करीब 17 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से लगभग दस हजार तीर्थयात्री गयाजी पहुंच चुके हैं। अधिकांश पिंडदानी शुक्रवार रात को ही यहां पहुंच गए। पिंडदान की शुरुआत आज पटना जिले के पुनपुन घाट से होगी, वहीं जो श्रद्धालु वहां नहीं जा पाएंगे, वे गयाजी स्थित गोदावरी तालाब से कर्मकांड करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


गया श्राद्ध की प्रमुख तिथियां व पिंडवेदियां
  • 06 सितंबर – पुनपुन या गोदावरी श्राद्ध
  • 07 सितंबर – फल्गु श्राद्ध
  • 08 सितंबर – ब्रह्मकुंड, प्रेतशिला, रामकुंड, रामशिला, कागबलि
  • 09 सितंबर – उत्तर मानस, उदिची, कनखल, दक्षिण मानस, जिह्वालोल
  • 10 सितंबर – बोधगया (मातंगवापी, धर्मारण्य, सरस्वती)
  • 11 सितंबर – ब्रह्मसत, कागवलि, आम्रसचेन
  • 12-14 सितंबर – विष्णुपद, सोलह वेदी
  • 15 सितंबर – सीताकुंड, रामगया
  • 16 सितंबर – गयासिर, गया कूप
  • 17 सितंबर – मुंडपृष्ठा, आदि गया, धौतपद
  • 18 सितंबर – भीमगया, गो प्रचार, गदालोल
  • 19 सितंबर – फल्गु में दूध तर्पण, पितरों की दीपावली
  • 20 सितंबर – वैतरणी श्राद्ध, गौदान
  • 21 सितंबर – अक्षयवट, शैय्यादान, सुफल
  • 22 सितंबर – गायत्री घाट, मातामाह श्राद्ध व आचार्य विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed