फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Diversion built on Gaya-Rajauli road washed away in water people are facing problems in commuting

Bihar News: गया-रजौली मार्ग पर बना डायवर्सन पानी में बहा, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

Tue, 27 Aug 2024 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 06:07 PM IST
सार

बिहार के गया में सड़क मार्ग पर बना डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे आमजन को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Bihar News Diversion built on Gaya-Rajauli road washed away in water people are facing problems in commuting
राहगीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में से होकर गुजरने वाले गया-रजौली मुख्य सड़क मार्ग पर एसएच-70 गोपी मोड़ फतेहपुर के बीच दूब्बा गांव के समीप ढाढर नदी पर बना डायवर्सन पानी में बह गया। पानी का इतना तेज बहाव था कि इसे पार करने वाले दोनों ओर थम गए। देखते ही देखते डायवर्सन पानी के तेज बहाव में जा बहा, जिसके बाद एक ओर से दूसरी ओर आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


हालत यह बनी है कि कीचड़ में कई वाहन फंस जा रहे हैं। वहीं, बाइक सवार युवती कीचड़ में जा गिरी। बताया जा रहा है कि डायवर्सन के बह जाने के बाद से प्रतिदिन दर्जनों लोग गिर रहे हैं। इस नदी पर पिछले छह साल से पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। लेकिन अब तक पुल बनकर तैयार नहीं हुआ है। वैकल्पिक रूप से आवागमन के लिए डायवर्सन बनाया गया था, जो पानी के तेज बहाव में बह गया है। 
विज्ञापन


राहगीरों ने कहा कि गया-रजौरी मुख्य सड़क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी को इस ओर ध्यान नहीं है। बीते छह साल पूर्व ही ढाढर नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन अब तक निर्माण नहीं हो सका। प्रत्येक साल बरसात के मौसम में राहगीरों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed