फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Big action by ED in Bodh Gaya, raid at Tathagata Hotel, panic among locals and businessmen

Bihar News: बोधगया में ED का बड़ा एक्शन, तथागत होटल में छापामारी, स्थानीय और व्यवसायियों में मचा हड़कंप

Sat, 28 Dec 2024 08:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Dec 2024 08:25 PM IST
सार

Bodh Gaya ED Raid: ईडी की टीम ने होटल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनमें वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात होने की संभावना है। टीम इन दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है और आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Big action by ED in Bodh Gaya, raid at Tathagata Hotel, panic among locals and businessmen
तथागत होटल में ईडी ने की छापामारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के गया जिले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। यहां बोधगया में स्थित तथागत होटल पर ईडी ने छापामारी की। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तीन गाड़ियों में सवार ईडी के छह से अधिक अधिकारी होटल पहुंचे और जांच शुरू की। इस कार्रवाई से बोधगया के स्थानीय लोग और होटल व्यवसायी सकते में हैं।

विज्ञापन

 
होटल मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ जारी
ईडी की टीम तथागत होटल के मालिक सुनील कुमार यादव से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही होटल के अन्य कर्मियों से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, छापामारी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। हालांकि, छापामारी का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

 
पिछली कार्रवाई से जुड़ रही कड़ियां
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस छापामारी को पूर्व में तथागत होटल और सुनील कुमार यादव के आवास पर हुई ईडी की कार्रवाई से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी सुनील कुमार यादव और उनके परिजनों के ठिकानों पर छानबीन की गई थी। वहीं, इस रेड को लेकर इलाके में चर्चा है कि यह मामला किसी बड़े आर्थिक घोटाले या संजीव हंस नाम के व्यक्ति से जुड़े वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, ईडी ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होटल पर छापामारी से बोधगया में हड़कंप
बोधगया अपने धार्मिक और पर्यटन महत्व के लिए विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन यहां ईडी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। होटल और व्यापारिक समुदाय में अफवाहों का दौर जारी है और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि ईडी किस उद्देश्य से होटल मालिक और कर्मियों से पूछताछ कर रही है।
 
दस्तावेजों की बरामदगी और जांच का सिलसिला जारी
ईडी की टीम ने होटल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनमें वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात होने की संभावना है। टीम इन दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है और आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।

 
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, ईडी अधिकारियों ने अभी तक छापेमारी के उद्देश्य और जांच के शुरुआती निष्कर्षों के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। सुनील कुमार यादव और उनके होटल पर इस तरह की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े किए हैं। ईडी की इस कार्रवाई से यह संकेत मिलता है कि मामला गंभीर हो सकता है और आने वाले दिनों में कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, बोधगया के स्थानीय लोग और होटल उद्योग से जुड़े व्यवसायी इस मामले की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed