फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: An elderly woman died during treatment due to heat stroke in Jehanabad

हीट वेव ने ली जान: जहानाबाद में लू लगने से एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत, इलाज के वक्त तोड़ा दम

Wed, 19 Jun 2024 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Jun 2024 07:06 PM IST
सार

Jehanabad News: मखदुमपुर बीडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि पत्रकार संतोष कुमार मनमोहन की मां का इलाज के दौरान हॉस्पिटल में देहांत हो गया। बताया जा रहा है कि लू लगने से उनकी मौत हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: An elderly woman died during treatment due to heat stroke in Jehanabad
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सेउती गांव में लू की चपेट में आने से एक और महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 80 वर्षीय शादा देवी के तौर पर की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर परिजन कंचन कुमार गौतम ने बताया कि मेरी मां पहले से बिल्कुल स्वस्थ थीं। आज अचानक लू लगने से उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
इस संबंध में मखदुमपुर बीडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि पत्रकार संतोष कुमार मनमोहन की मां का इलाज के दौरान हॉस्पिटल में देहांत हो गया। बताया जा रहा है कि लू लगने से उनकी मौत हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि लू लगने के कारण अब तक सात से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन अधिकारिक तौर पर एक की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed