{"_id":"679f92534d05e1dab00ed97e","slug":"bihar-news-accused-of-killing-a-married-woman-and-burning-her-body-in-aurangabad-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप, पिता की शिकायत पर पति समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप, पिता की शिकायत पर पति समेत दो गिरफ्तार
Sun, 02 Feb 2025 09:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:12 PM IST
सार
पीड़िता के पिता प्रसिद्ध पासवान की शिकायत पर पति सुब्बालाल पासवान, ससुर सुरेश पासवान, और चाचा भोला पासवान समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव जला दिया गया।
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद में एक विवाहिता की हत्या कर शव को रात के अंधेरे में जला दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र में पुरहारा पंचायत के रघुनाथपुर गांव की है।
विज्ञापन
मृतक 22 वर्षीया रिंती कुमारी(22) गांव के ही सुब्बा लाल की पत्नी थी।
मामले को लेकर अरवल थाना के वासिलपुर गांव निवासी मृतका के पिता प्रसिद्ध पासवान हसपुरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मृतका के पति सुब्बालाल पासवान, ससुर सुरेश पासवान, पति के चाचा भोला पासवान समेत छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
प्राथमिकी में नामजदों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुब्बालाल पासवान और उसके चाचा भोला पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जटी है।
विज्ञापन