फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: A youth from Jehanabad died in a road accident in Nalanda

Bihar: नालंदा में जहानाबाद के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; हलवाई का करता था काम

Sun, 11 Aug 2024 12:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 11 Aug 2024 12:19 PM IST
सार

Bihar Accident: जहानाबाद के युवक की सड़क हादसे में नालंदा में मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशी हाट के समीप का है। बता दें कि मृतक युवक हलवाई का काम करता था।

विज्ञापन
Bihar News: A youth from Jehanabad died in a road accident in Nalanda
जहानाबाद के युवक की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में इस्लामपुर-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की देर रात मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशी हाट के समीप का है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बेतौली जगतपुर मठ निवासी स्वर्गीय फेकन राम के (34) वर्षीय पुत्र छोटू राम के रूप में की गई है। रविवार की सुबह परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन

घटना के संबंध में ममेरे भाई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि हलवाई का काम कर छोटु राम इस्लामपुर से अपनी बाइक से शनिवार की शाम घर लौट रहे थे। इसी बीच मवेशी हाट के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि पुलिस के द्वारा उन्हें घटना की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद वे लोग आनन-फानन में इस्लामपुर पहुंचे। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छोटु राम का शव पड़ा हुआ था। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया परिवार वालों के चीत्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में इस्लामपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed