{"_id":"664f5592ec5301cb570b434c","slug":"bihar-news-a-vicious-thug-roaming-around-in-the-guise-of-a-monk-cheated-took-away-gold-jewellery-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: साधु के वेश में घूम रहे शातिर ठग ने लगाया लाखों का चूना, सोने के जेवरात लेकर हुआ चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: साधु के वेश में घूम रहे शातिर ठग ने लगाया लाखों का चूना, सोने के जेवरात लेकर हुआ चंपत
Thu, 23 May 2024 08:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 08:11 PM IST
सार
साधु के वेश में घूम रहे दो शातिर ठगों ने नवादा जिले के हिसुआ नाला निवासी एक महिला को जेवरात और दोगुना करने का लालच देकर उससे 3 भर सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवादा जिले के हिसुआ नाला निवासी एक महिला को सोने-चांदी के आभूषण दोगुना करने का प्रलोभन देकर उससे लगभग 3 भर जेवरात लेकर फरार हो गए। दोनों शातिर ठग साधु के वेश में आए थे। पीड़ित महिला आशा का काम करती है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि साधु की वेशभूषा में दो व्यक्ति भिक्षा मांगने उनके घर आए थे। भिक्षा के रूप में वह उसे कुछ रुपये दे रही थी, जिसे उसने लेने से इंकार कर दिया और अपने आप को साधू बताते हुए महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। साधु ने महिला को जेवर और पैसे दोगुना करने का लालच दिया, जिसके चलते महिला ने घर में रखे लगभग 3 भर के सोने के जेवरात निकालकर साधु को दे दिए। साधु ने महिला को बातों में उलझाए रखा और पूरे जेवरात को एक कपड़े में बांधकर अपने थैले में रख लिए और मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस साधु की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गौरतलब है कि साधु के वेश में ठग विभिन्न मोहल्लों में भिक्षा मांगने जाता है और महिलाओं को अपने झांसे में लेकर ठगने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी देते हुए अपील की है कि ऐसे लोगों के बारे में पता लगते ही इसकी सूचना स्थानीय थाने में दें।
विज्ञापन