फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Laborer dies after drowning in river, locals take out body and take it to hospital

Bihar: नदी में डूबने से मजदूर की मौत, स्थानीय लोगों ने शव निकालकर पहुंचाया अस्पताल

Fri, 01 Aug 2025 06:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 06:57 PM IST
सार

जहानाबाद जिला मुख्यालय के पास दरधा नदी में शुक्रवार को शौच के लिए गए एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जाफरगंज मोहल्ला निवासी मो. गुलाब के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
Bihar: Laborer dies after drowning in river, locals take out body and take it to hospital
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाली दरधा नदी में शुक्रवार को एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान जाफरगंज मोहल्ला निवासी मो. गुलाब के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मो. गुलाब सुबह शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने नदी से उसका शव बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और मोहल्लेवासी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से गोताखोर बुलाने की मांग की, लेकिन समय पर मदद नहीं मिली। अंततः ग्रामीणों ने ही प्रयास कर शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन की देरी को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed