{"_id":"67ae07816d7e25b9500c45b1","slug":"bihar-kingpin-of-atm-fraud-gang-arrested-in-aurangabad-44-cards-recovered-commit-crimes-in-these-districts-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ATM हेराफेरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 44 कार्ड बरामद, इन जिलों में देता था अपराध को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ATM हेराफेरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 44 कार्ड बरामद, इन जिलों में देता था अपराध को अंजाम
Thu, 13 Feb 2025 08:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:24 PM IST
सार
ATM Fraud Gang: एटीएम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 44 एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। ये गिरोह कई जिलों में अपराध को अंजाम देता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद में रफीगंज थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड हेराफेरी कर एटीएम से पैसे उड़ाने वाले एक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। सरगना के पास से पुलिस ने 44 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अमित कुमार ने गुरुवार शाम प्रेसवार्ता में बताया कि रफीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक तिवारी बिगहा स्थित इंडियन बैंक के एटीएम के पास हेराफेरी करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर युवक को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसकी पहचान गया जिले के खिजरसराय थाना के मकसुदपुर निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र सिंबू सिंह के रूप में की गई। मौके पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान युवक का एक सहयोगी अपराधी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
भोले-भाले लोगों को फंसाता है गिरोह
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद युवक ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसके गिरोह के लोग एटीएम कार्ड बदल कर हेराफेरी करते हैं। जो लोग सीधे साधे और कम जानकार होते हैं, उन्हें एटीएम से पैसे निकालने में सहयोग करने की आड़ में उनका एटीएम कार्ड बदल देते हैं और चकमा देकर एटीएम कार्ड से राशि की निकासी कर चंपत हो जाते हैं। ऐसे अपराधियों के गिरोह का वह सरगना है।
विज्ञापन
कई जिलों में दिया एटीएम की हेराफेरी की घटनाओं को अंजाम
गिरफ्तार सिंबू ने स्वीकार किया कि वह अब तक जहानाबाद में दो बार, रफीगंज में एक बार, गया- औरंगाबाद शहर सहित पांच अन्य शहरों में एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर लाखों रुपये निकासी करने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग बैंकों के 44 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। उसने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया है कि एक माह के अंदर चार बार एटीएम से रुपये निकासी करने की घटना को अंजाम दिया है।
बरामद एटीएम कार्ड को धारकों तक पहुंचाने के लिए पुलिस बैंकों को लिखेगी पत्र
एसडीपीओ ने बताया कि बरामद एटीएम कार्ड को संबंधित बैंक प्रबंधकों को पत्र लिख कर सौंपा जाएगा और उनसे एटीएम कार्ड धारक की पहचान कराने को कहा जाएगा। एटीएम कार्ड धारकों की पहचान होने के बाद उन्हे कार्ड सौंप दिया जाएगा। एटीएम कार्ड हेराफेरी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल का गठन किया गया। पुलिस की छापेमारी में रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली, एसआई सोनाली शामिल एवं अन्य पुलिस बल शामिल रहे।