{"_id":"687b49c0677572230b000df4","slug":"bihar-indiscriminate-firing-on-a-doctor-returning-home-from-the-garden-bullet-hits-his-jaw-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बगीचे से घर लौट रहे डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, जबड़े में लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बगीचे से घर लौट रहे डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, जबड़े में लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sat, 19 Jul 2025 01:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:01 PM IST
सार
Bihar: पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर डॉक्टर की गतिविधियों पर पहले से नजर रखे हुए थे और पहले से घात लगाए बैठे थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया जी में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक चर्चित चिकित्सक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोली उनके जबड़े में लगी है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
यह सनसनीखेज वारदात शेरघाटी अनुमंडल के शेखपुरा मोहल्ले में उस वक्त हुई, जब डॉ. तपेश्वर प्रसाद अपने बगीचे से घर लौट रहे थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां चूक गईं, जबकि एक गोली डॉक्टर के जबड़े में जा लगी।
विज्ञापन
गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पत्थरबाजी कर बदमाशों को खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार और शेरघाटी एएसपी शैलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
पढ़ें: फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान टैंक में पानी भरने से जवान की मौत, शव के घर पहुंचते ही मचा कोहराम
पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर डॉक्टर की गतिविधियों पर पहले से नजर रखे हुए थे और पहले से घात लगाए बैठे थे। डॉक्टर प्रसाद इलाके के एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और वर्षों से लोगों की सेवा कर रहे हैं।
फिलहाल डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष निगरानी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।