फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Girls had come to the farm with their mother, two girls died after drowning in the canal

Bihar: मां के साथ खेत में आई थीं बच्चियां, नहर में डूबने से दो की मौत; गांव में छाया मातम

Sat, 26 Jul 2025 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 06:23 PM IST
सार

Bihar: हादसे की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
Bihar: Girls had come to the farm with their mother, two girls died after drowning in the canal
अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के सलुपरा गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो बालिकाओं की नहर में डूबकर मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान गांव के ही सुनील यादव की 11 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी और कमलेश यादव की 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

मां के साथ खेत में आई थीं बच्चियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बालिकाएं अपनी मांओं के साथ खेतों में धान की रोपनी के लिए आई थीं। खेत के समीप बह रही नहर के किनारे वे खेलने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नहर में गिर गईं। नहर की तेज धार में दोनों बहने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही खेतों में काम कर रहे कुछ तैराकी जानने वाले मजदूर नहर में कूदे और काफी दूर जाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: जमीन रजिस्ट्री कराने आए युवक के साथ मारपीट, चाकू से किया घायल; अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजन सदमे में हैं और दोनों की मांओं का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववाले भी इस घटना से गहरे आहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed