फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Flood: Red alert issued for flood in Nalanda, areas affected by the Udera river overflowing due to rain

Bihar Flood: सीएम नीतीश के गृह जिले में बाढ़ का रेड अलर्ट जारी, बारिश से उफनाई उदेरा नदी से इन इलाकों पर असर

Wed, 16 Jul 2025 05:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Jul 2025 05:39 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संभावित बाढ़ के खतरे से घबराने की जरूरत नहीं है। बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई हैं।

विज्ञापन
Bihar Flood: Red alert issued for flood in Nalanda, areas affected by the Udera river overflowing due to rain
कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण नालंदा में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। झारखंड के उदेरा स्थान से छोड़े गए भारी मात्रा में पानी के मद्देनजर नालंदा जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपातकालीन कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आपातकालीन बैठक में जिले के पांच प्रखंडों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, उदेरा स्थान से 1 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो पूर्व में छोड़े गए पानी की मात्रा से काफी अधिक है। इस कारण एकंगरसराय, हिलसा, अस्थावां, बिंद और गिरियक प्रखंड के बाढ़ प्रभावित होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन


निचले क्षेत्रों के निवासियों को तत्काल सुरक्षित स्थान पहुंचने की अपील
नालंदा के जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए संबंधित अंचलों में रेड अलर्ट घोषित करते हुए तत्काल सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं। लो लैंड एरिया और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मैकिंग के माध्यम से सुरक्षित ऊपरी स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड मेंबर्स को गांव वालों को सतर्क करने तथा उन्हें ऊंचे स्थानों पर सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


लगातार बारिश से उफनाई फल्गु नदी, घरों में घुसने लगा बाढ़ का पानी; इन इलाकों में लोग फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Flood: Red alert issued for flood in Nalanda, areas affected by the Udera river overflowing due to rain
जिला प्रशासन ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की पूर्व तैयारी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ विभीषिका से सुरक्षा हेतु पूर्व तैयारी हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में बालू भरे बोरे, बांस बल्ला, हाथी पाव बल्ला, लाइट जनरेटर युक्त वाहन और श्रमिक पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि तटबंध कटाव की सूचना मिलते ही तुरंत मरम्मत का कार्य किया जा सके। आपदा प्रबंधन के तहत सामुदायिक रसोई, सुखा राशन, टेंट, पॉलिथीन सीड्स आदि की तैयारी पूर्व से ही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। एनडीआरएफ/एसडीआरएफ, नाव एवं नाविक की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed