Bihar Election: कुर्सी पर बैठ रहे थे अश्विनी चौबे, किसी ने पीछे से खींच ली...गिरे धड़ाम से; लालू यादव पर बरसे
Bihar Election News Today: सम्मेलन को संबोधित करते हुए अश्विनी चौबे ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन हड़पने वाला और जानवरों का चारा खाने वाला आज पप्पू (तेजस्वी) के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जी जिले के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में एक अजीबो-गरीब घटना घट गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे मंच पर गिर पड़े। मंच पर स्वागत के बाद जब वह कुर्सी पर बैठने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे खड़े एक व्यक्ति ने कुर्सी हटा ली। इस कारण वह संतुलन खो बैठे और मंच पर ही गिर गए। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में गिरने के बाद मंच पर बैठे कुछ नेताओं को हंसते हुए भी देखा गया।
पढे़ं; छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधासनभा क्षेत्र पहुंचे तेज प्रताप यादव, बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा
लालू यादव पर साधा निशाना
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अश्विनी चौबे ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन हड़पने वाला और जानवरों का चारा खाने वाला आज पप्पू (तेजस्वी) के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। बिहार की जनता इन दोनों को अच्छी तरह पहचान चुकी है। जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले को चोर नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे? उनके इस बयान पर सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं, वहीं विपक्षी खेमे में इस टिप्पणी को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।