फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime: Naxalite absconding for 14 years arrested by Aurangabad police

Bihar Crime: 14 साल से फरार नक्सली औरंगाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, आधा दर्जन मामलों में सरगर्मी से थी तलाश

Sat, 08 Jun 2024 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Jun 2024 08:04 PM IST
सार

Bihar Crime: दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर 14 साल से फरार और कई कांडों में संलिप्त वांछित नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी अपने घर आया हुआ था।

विज्ञापन
Bihar Crime: Naxalite absconding for 14 years arrested by Aurangabad police
मामले की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद के गोह थाना पुलिस ने 14 साल से फरार चल रहे एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस को करीब आधा दर्जन मामलों में उसकी सरगर्मी से तलाश थी। गिरफ्तार किया गया नक्सली रविरंजन पासवान ऊर्फ उदय उर्फ अवधेश पासवान गोह थाना के हसनपुर गांव का निवासी है।

विज्ञापन

 
पुलिस की स्पेशल टीम ने घर से दबोचा
दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 14 साल से फरार और कई कांडों में संलिप्त वांछित नक्सली रविरंजन पासवान ऊर्फ उदय उर्फ अवधेश पासवान अपने गांव हसनपुर आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम के निर्देश पर उनके नेतृत्व में पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित की गई। उसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई कर नक्सली को उसके घर से धर दबोचा।
विज्ञापन


इन मामलों में थी तलाश
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर औरंगाबाद के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इन मामलो में पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। अब आखिरकार पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ यूएपीए, 17 सीएलए, शस्त्र अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत गोह थाने में कांड संख्या-20/10, 84/10, 04/11, उपहारा थाना में कांड संख्या-45/10 और रफीगंज थाना में कांड संख्या-316/20 दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की स्पेशल टीम में ये लोग रहे शामिल
हार्डकोर नक्सली को छापेमारी कर गिफ्तार करने वाली पुलिस की स्पेशल टीम में गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान, सिपाही बमबम कुमार यादव, प्रभात कुमार, मंजुर आलम, विमलेश कुमार सिंह, रामाशीष पासवान, राकेश कुमार, चालक सिपाही विकास कुमार, चौकीदार जितेंद्र कुमार और महबूब अंसारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed